एक्सप्लोरर

AKTU Exams: 3 शिफ्टों में होगी एकेटीयू फाइनल सेमेस्टर परीक्षा, पढ़े एग्जाम शेड्यूल से जुड़ी ख़बरें

एकेटीयू ने फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा सितंबर में करने का फैसला लिया है.इसके लिए 300 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

AKTU Semester Exams: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) बीटेक सहित अन्य दूसरे कोर्सों के लास्ट ईयर के स्टूडेंट्स की सेमेस्टर परीक्षाएं सितंबर फर्स्ट वीक में आयोजित कराएगा. स्टूडेंट्स की कक्षाओं का शेड्यूल भी 15 अगस्त 2020 के बाद जारी कर दिया जाएगा. बीटेक लास्ट ईयर की इस सेमेस्टर परीक्षा में उन्हीं कॉलेज को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है  जहां स्टूडेंट्स पढ़ते थे. इस प्रकार से ये परीक्षाएं लगभग 300 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित कराई जाएंगी.

कल की बैठक में हुआ यह अहम फैसला

आपको यहां यह बता दें कि परीक्षा कराने को लेकर कल शनिवार को यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में सभी टेक्निकल यूनिवर्सिटी के निदेशकों के साथ एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में ही यह फैसला किया गया कि जिन-जिन कॉलेजों में लास्ट ईयर के स्टूडेंट्स पढाई कर रहे हैं उनकी परीक्षा उसी कॉलेजों में करा ली जाय.  इस समय बीटेक लास्ट ईयर में करीब 32 हजार स्टूडेंट्स लगभग 300 कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे हैं. इस तरह से इन सभी 300 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बना दिया जाएगा.

इस पर भी हुआ विचार

इस ऑनलाइन बैठक में भाग लेने वाले कुछ कॉलेजों के निदेशकों ने यह भी प्रस्ताव रखा कि जो स्टूडेंट्स जिस शहर में रह रहे हैं उसी शहर को परीक्षा केंद्र बना दिया जाय. इस प्रस्ताव पर अधिकारियों ने कहा कि ऐसा संभव नहीं है क्योंकि अधिक संख्या में  स्टूडेंट्स दूसरे प्रदेशों के हैं यहां तक कि कई स्टूडेंट्स तो कश्मीर के हैं. और अगर इस प्रकार से परीक्षा करा भी ली जाय तो मूल्यांकन के लिए ये कापियां एकेटीयू तक कैसे आएंगी. इसलिए इस प्रस्ताव पर विचार नहीं किया गया.

कुछ कॉलेजों के निदेशकों ने ऑनलाइन परीक्षा कराए जाने का भी प्रस्ताव रखा. जिस अधिकारियों ने कहा कि फ़िलहाल ऑनलाइन परीक्षा कराना संभव नहीं है.  इसलिए परीक्षा केवल ऑफलाइन मोड में ही कराई जाएगी.

एक दिन में ही समाप्त होंगे पेपर

बीटेक लास्ट ईयर की परीक्षा कराने के लिए इस प्रकार की स्कीम बनाई जा रही है कि जिससे एक ही दिन में परीक्षा ख़त्म हो जाय. ऐसा इस प्रकार से किया जाएगा क्योंकि बीटेक लास्ट ईयर में थ्योरी के केवल तीन पेपर ही होते हैं तो यह परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित करा कर एक दिन में ही ख़त्म कर दिया जाएगा. हालांकि  बैक पेपर और कैरीओवर परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स को अगले दिन आना पड़ेगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget