एक्सप्लोरर

AKTU उत्तर प्रदेश स्टेट एंट्रेंस एग्जाम हुआ स्थगित, 10 मई को होनी थी यूपीएसईई परीक्षा

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने 10 मई 2020 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश स्टेट एंट्रेंस एग्जाम (UPSEE) की परीक्षा स्थगित कर दी है.

UPSEE2020:  डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) ने उत्तर प्रदेश स्टेट प्रवेश परीक्षा 2020 को स्थगित कर दिया है. AKTU के वीसी ने इसकी सूचना देते हुए कहा है कि कोविड -19 के कारण 21 दिनों तक देशव्यापी लॉक डाउन को देखते हुए प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. इसके आगे उन्होंने कहा कि परीक्षा की अगली तिथि बाद में घोषित की जाएगी. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश स्टेट प्रवेश परीक्षा का आयोजन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) द्वारा 10 मई 2020 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर किया जाना था. इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 अप्रैल 2020 को जारी किया जाना था. परन्तु परीक्षा स्थगित होने के कारण एडमिट कार्ड को भी जारी करने से अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश स्टेट प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 6 मार्च 2020 को पूरी हो चुकी है. हालांकि परीक्षा फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल 2020 है. इस तारीख तक अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते थे. करीब 1.39 लाख उम्मीदवारों ने इस वर्ष की परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क जमा किया था. शुल्क जमा करने कि अंतिम तिथि 30 मार्च 2020 थी. उत्तर प्रदेश प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राज्य के सरकारी और प्राइवेट प्रोफेशनल कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, इंटीग्रेटेड एमबीए, इंटीग्रेटेड एमसीए समेत अन्य कोर्सेज में एडमिशन दिया जाता है. उत्तर प्रदेश प्रवेश परीक्षा पैटर्न यूपीएसईई परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में ड्रॉइंग एप्टीट्यूड टेस्ट के अलावा बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूंछे जाएगें.  इस परीक्षा के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित है. एग्जाम में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद कॉलेजों में अलॉट किया जाएगा. आपको यह भी बतादें कि इससे पहले लखनऊ यूनिवर्सिटी ने यूपी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा को स्थगित किया था.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Education Report Card: स्कूलों की ग्रेडिंग में देश का एक भी जिला टॉप पर नहीं, दिल्ली से हरियाणा तक की पूरी रिपोर्ट
स्कूलों की ग्रेडिंग में देश का एक भी जिला टॉप पर नहीं, दिल्ली से हरियाणा तक की पूरी रिपोर्ट
NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
NCERT 8वीं की नई सोशल साइंस किताब जारी, न्यायपालिका चैप्टर में हुए बड़े बदलाव
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल
CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, जानें लास्ट डेट और पूरा एग्जाम शेड्यूल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Embed widget