एक्सप्लोरर

NEET के माध्यम से ही होगा अल्पसंख्यक कॉलेजों में प्रवेश, सुप्रीम कोर्ट के आदेश

नीट परीक्षा के आधार ही अल्पसंख्यक कॉलेज ले सकेंगें प्रवेश- सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

NEET Admission Update 2020: उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया. उच्चतम न्यायालय ने अपने इस फैसले में नीट परीक्षा को सही बताते हुए कहा कि देश के सभी मेडिकल कॉलेजों के यूजी (एमबीबीएस और बीडीएस) तथा पीजी (एमडी और एमएस) के पाठ्यक्रमों में प्रवेश नीट परीक्षा के ही आधार पर दिए जायेंगे. इनमें प्राइवेट आर्गेनाईजेशंस तथा अल्पसंख्यक की ओर से संचालित किये जा रहे मेडिकल कॉलेज भी शामिल हैं. साथ ही सर्वोच्च न्यायालय ने यह भी स्पष्ट रूप से कहा कि भावी मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम होने से अल्पसंख्यक संस्थानों के अधिकारों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. उच्चतम न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ (न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा, न्यायमूर्ति विनीत सरन तथा न्यायमूर्ति एमआर शाह) ने कहा कि नीट के अंतर्गत आने से  अल्पसंख्यक संस्थानोंके अधिकारों का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है. न्यायालय ने आगे यह भी कहा कि व्यवस्था में मौजूद भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिए ही नीट की स्थापना की गयी है जो कि राष्ट्र हित में है. इसके साथ उच्चतम न्यायालय ने काफी कड़े शब्दों में साफ किया कि नीट इस बात को सुनिश्चित करने लिए है कि जिससे प्रबंधन के विशेष अधिकारों की आड़ में कुप्रबंधन न हो और शिक्षा का मानक बना रहे. न्यायालय ने आगे कहा कि नीट का उद्देश्य, शिक्षा को उसी दान के दायरे में लाना है, जो उसका चरित्र खो गया है. साथ ही साथ न्यायालय ने यह भी कहा कि यह कतई नहीं कहा जा सकता कि धार्मिक औए भाषा के आधार पर अल्पसंख्यक समूहों द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों के अधिकारों के साथ नीट ने हस्तक्षेप किया है. क्या था मामला ? असल में अल्पसंख्यक संस्थान इस बात का विरोध कर रहे थे कि बिना सहायता प्राप्त अथवा प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में नीट के द्वारा प्रवेश दिलाने की व्यवस्था को रोका जाय क्योंकि इस प्रकार की व्यवस्था से बिना सहायता प्राप्त प्राइवेट प्रोफेशनल्स संस्थानों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. बस इसी बात को लेकर अल्पसंख्यक मेडिकल संस्थानों ने उच्चतम न्यायालय की शरण ली थी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget