एक्सप्लोरर

दाखिले की दौड़ 2020: DU में एडमिशन से लेकर क्लासेज़ तक, सब कुछ होगा ऑनलाइन, जानिए क्या है तैयारी?

कोरोना महामारी की वजह से दिल्ली यूनिवर्सिटी ने इस बार कई बदलाव किए हैं अब डीयू में एडमिशन के लिए आवेदन से लेकर क्लासेस तक सबकुछ ऑनलाइन है. इसके अलावा स्टूडेंट्स की हेल्प के लिए ऑनलाइन लाइब्रेरी की सुविधा भी है.

देशभर में फैली कोरोना महामारी का असर सबसे ज्यादा छात्रों की पढ़ाई पर पड़ा है. कोरोना के चलते देश की टॉप यूनिवर्सिटीज ने इस बार एडमिशन प्लान और पढ़ाई को लेकर खास बदलाव किए हैं. डीयू में इस बार आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है. दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2020 ऑनलाइन एडमिशन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 जुलाई कर दी है. जिसके बाद फॉर्म की स्कूटनी और वेरिफिकेशन होगा और एंट्रेंस एग्जाम होंगे.

डीयू में ऑनलाइन आवेदन सबसे पहले आप डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. आप इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं. https://ug.du.ac.in/ अब एडमिशन 2020 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद आप यूजी/पीजी या एमफिल/पीएचडी जिस कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं उस ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद एक न्यू पेज ओपन होगा जिसमें न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें. मांगी गई सारी जानकारी आपको फिल करनी है. इसके बाद वेरिफिकेशन के लिए एक कोड मिलेगा उसे फिल करना है. अब एक फॉर्म आएगा उसे आपको भरना है. इसमें सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करें. फीस का ऑनलाइन पेमेंट करें और फॉर्मं अपलोड कर दें.
डीयू में ऑनलाइन क्लासेज कोरोना के चलते दिल्ली यूनिवर्सिटी ने इस बार कई नई पहल की हैं जिसमें स्टूडेंट्स वेबनार के माध्यम से टीचर्स के साथ जुड़ सकते हैं. आपको इसके बारे में डीयू की वेबसाइट पर पूरी जानकारी मिल जाएगी. जिसमें आपको तारीख, समय और गूगल मीट का एक लिंक मिलेगा. आप उस लिंक पर क्लिक करने के बाद उस वेबनार में जुड़ सकते हैं. इसके अलावा डीयू ने अपने स्टूडेंट्स के सवालों के जवाब देने के लिए वर्चुअल क्लासेस भी शुरु की हैं जिसमें स्टूडेंट्स टीचर्स से अपने सवाल पूछ सकते हैं. इसके अलावा गूगल मीट, गूगल हैंगआउट, गूगल क्लासरूम, जूम, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के जरिए भी स्टूडेंट्स को पढ़ाया जा रहा है. इसके अलावा कॉलेज की वेबसाइट्स पर समय समय पर स्टडी मटीरियल भी अपलोड किया जाता है.
डीयू की ऑनलाइन लाइब्रेरी
स्टूडेंट्स को पढ़ने के लिए डीयू की ओर से ऑनलाइन लाइब्रेरी की सुविधा भी दी जा रही है जिसमें स्टूडेंट्स को एक यूजरनेम और पासवर्ड दिए जा रहे हैं आप घर से ही लॉगइन कर लाइब्ररी की किताबें पढ़ सकते हैं.
कोरोना की वजह से डीयू जैसी बड़ी यूनिवर्सिटी ने ये सारी प्रक्रिया ऑनलाइन की है. लेकिन बड़ा सवाल ये कि क्या ऑनलाइन स्टडी स्टूडेंट्स के लिए काफी है. क्या छात्र इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सही से इस्तेमाल कर पा रहे हैं. क्या उनकी टेक्नीकल हेल्प के लिए कोई हेल्प डेस्क की व्यवस्था है. ऐसे तमाम सवाल हैं जो बदलती शिक्षा व्यवस्था के बाद सामने आ रहे हैं. जिनके लिए यूनिवर्सिटीज और स्टूडेंट्स को तैयार होने में शायद अभी वक्त लगेगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE Class 9 New Books 2026: CBSE-NCERT का बड़ा कदम, 9वीं की मैथ्स-साइंस की नई किताबों के लिए टीचर्स की खास ट्रेनिंग शुरू
CBSE-NCERT का बड़ा कदम, 9वीं की मैथ्स-साइंस की नई किताबों के लिए टीचर्स की खास ट्रेनिंग शुरू
H-1B Visa Fee Hike : H-1B वीजा की फीस कई गुना बढ़ी, भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए अमेरिका जाना कितना मुश्किल हुआ?
H-1B वीजा की फीस कई गुना बढ़ी, भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए अमेरिका जाना कितना मुश्किल हुआ?
NEET UG 2026: रिक्शा चालक के पोते ने रचा इतिहास, बिहार के छोटे से गांव में पहली बार किसी ने NEET UG किया क्रैक
रिक्शा चालक के पोते ने रचा इतिहास, बिहार के छोटे से गांव में पहली बार किसी ने NEET UG किया क्रैक
UGC NET June 2026 Answer Key: NTA कभी भी जारी कर सकता है UGC NET जून परीक्षा की आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड
NTA कभी भी जारी कर सकता है UGC NET जून परीक्षा की आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget