एक्सप्लोरर

एग्जाम शेड्यूल जारी करने और एडमिट कार्ड बांटने के बाद परीक्षा लेना भूली ये यूनिवर्सिटी...

जबलपुर में एक अजीब घटना सामने आयी है. यहां कि एक यूनिवर्सिटी ने परीक्षा का शेड्यूल जारी किया, उसके लिए एडमिट कार्ड भी बांट दिए लेकिन एग्जाम लेना भूल गई. जानिए क्या है पूरा मामला.

University Forgets To Take Exam: जबलपुर की एक यूनिवर्सिटी से ऐसी गलती हुई है जिसके लिए वे सालों-साल चर्चा में रहेंगे. ये यूनिवर्सिटी एग्जाम कंडक्ट करना ही भूल गई. इस तरह के मामले आमौतर पर सामने नहीं आते पर जब ऐसा कुछ हो जाता है तो संस्थान का नाम खराब करने के लिए काफी होता है. ये अजीब घटना जबलपुर यूनिवर्सिटी की है. यहां का रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय कंप्यूटर साइंस की परीक्षा ही आयोजित करना भूल गया. मजे की बात ये है कि यूनिवर्सिटी ने एग्जाम शेड्यूल रिलीज किया जिसमें परीक्षा की तारीख के विषय में जानकारी दी थी लेकिन एग्जाम नहीं लिया.  

एडमिट कार्ड भी बांट दिए

इतना ही नहीं एग्जाम की डेटशीट रिलीज करने के साथ ही परीक्षा से कुछ दिन पहले यूनिवर्सिटी ने एडमिट कार्ड भी रिलीज कर दिए. कैंडिडेट्स ने एडमिट कार्ड कलेक्ट किए और तय तारीख यानी 5 मार्च को जब वे पेपर देने पहुंचे तो एग्जाम की कोई व्यवस्था ही नहीं थी. यूनिवर्सिटी पेपर आयोजित करना भूल गई थी.

पेपर ही नहीं बना

जब छात्र यूनिवर्सिटी पहुंचे तो उन्हें पता चला कि आज एग्जाम है ही नहीं. इतना ही नहीं यूनिवर्सिटी ने एग्जाम के पेपर तक तैयार नहीं किए थे. इतनी बड़ी गलती कैसे हो गई और कौन इसके लिए जिम्मेदार है, ये तो आने वाले समय में पता चलेगा पर एक बात पक्की है कि इस घटना से घनघोर लापरवाही का पता चलता है.

छात्रों के साथ खिलवाड़

ये परीक्षा एमएससी कंप्यूटर साइंस विषय की थी. इस बारे में छात्रों ने जमकर नाराजगी प्रकट की. उनका कहना था कि ये उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है. वे पूरे मन से तैयारी करके एग्जाम देने आए थे और यहां परीक्षा की कोई व्यवस्था ही नहीं थी. छात्रों ने विरोध प्रदर्शन भी किया.

जांच होगी

यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर आर के वर्मा ने एचओडी के साथ मीटिंग की और स्टूडेंट्स से भी मिले. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच होगी. उनका ये भी कहना था कि कंट्रोलर ऑफ एग्जाम ने परीक्षा पोस्टपोन करने की बात कही लेकिन इस बारे में कॉलेज और छात्रों को सूचित कैसे नहीं किया गया, ये जांच का मुद्दा है. 

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने निकाली बंपर पदों पर भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
2026 में रिटायर हो रहे पहले अग्निवीर, 4 साल की सेवा के बाद कौन सी सरकारी नौकरी के मिलेंगे मौके
2026 में रिटायर हो रहे पहले अग्निवीर, 4 साल की सेवा के बाद कौन सी सरकारी नौकरी के मिलेंगे मौके
MP Board 2027: 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम
MP Board 2027: 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम
सरकार ने किया स्कॉलरशिप योजनाओं का विस्तार, 2025-26 में दी गई 1.09 करोड़ स्कॉलरशिप
सरकार ने किया स्कॉलरशिप योजनाओं का विस्तार, 2025-26 में दी गई 1.09 करोड़ स्कॉलरशिप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget