एक्सप्लोरर

दिल्ली यूनिवर्सिटी: पहली कट ऑफ लिस्ट के बाद हुआ 23,000 छात्रों का दाखिला

दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली कट-ऑफ लिस्ट के आधार पर छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया अब पूरी कर ली गई है. हालांकि, अभी और भी कट-ऑफ आनी बाकी है जिनके आधार पर दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों का दाखिला करया जाएगा.

नई दिल्ली: पहली कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में 23,700 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया है . विशेषज्ञों का अनुमान है कि दूसरी लिस्ट में कट-ऑफ में मामूली गिरावट आ सकती है . विश्वविद्यालय के अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार रात आठ बजकर 25 मिनट तक 23,780 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया है .

दाखिला प्रक्रिया से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले साल पहली कट ऑफ लिस्ट के बाद 56,000 सीटों में केवल 6,000 पर नामांकन हुए थे लेकिन इस साल ज्यादा दाखिले हुए हैं.’’

दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली कट-ऑफ लिस्ट के आधार पर छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया जारी है. एडमिशन के लिए छात्रों की पहली पसंद अभी तक मिरांडा हाउस कॉलेज है. यहां अभी तक सबसे अधिक नामांकन हुआ है. ये जानकारी विश्वविद्यालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से पता चला है. पांच में जिन तीन कॉलेजों में सबसे ज्यादा दाखिले हुए हैं, वे महिला कॉलेज हैं. मिरांडा हाउस, लेडी श्रीराम और गार्गी कॉलेज हैं.

पहली कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद दाखिला लेने वालों के लिए अंतिम दिन होने के कारण कॉलेजों में भारी भीड़ रही. विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार देर रात स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट की घोषणा की थी.

आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय में सोमवार तक 19,000 से ज्यादा छात्रों ने दाखिला लिया है. विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि 4,000 से ज्यादा छात्रों ने अभी शुल्क अदा नहीं किया है. बीए (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान में अभी तक सबसे ज्यादा दाखिले हुए हैं. रविवार रात तक कुल 13,981 दाखिला हुए थे और अधिकारियों ने कहा है कि नामांकन के आखिरी दिन होने के चलते सोमवार को भारी भीड़ होगी. बता दें कि इस बार डीयू ने पहली कट-ऑफ लिस्ट 27 जून को जारी की है. विश्वविद्यालय के हिन्दू कॉलेज का कट-ऑफ सबसे अधिक राजनीतिक विज्ञान में 99 फीसदी गया हुआ है.

वहीं, लेडी श्रीराम कॉलेज में 98 फीसदी से अधिक कट-ऑफ गया है. इसके बाद लेडी श्रीराम कॉलेज ने बीए प्रोग्राम और मनोविज्ञान ऑनर्स के लिए 98.75 प्रतिशत की कट-ऑफ जारी की है. हिन्दू कॉलेज ने विज्ञान के कार्यक्रमों के लिए सबसे ज्यादा कट-ऑफ जारी किया है. भौतिक विज्ञान ऑनर्स के लिए इस कॉलेज ने 98.3 फीसदी की कट ऑफ जारी की है.

विश्वविद्यालय के द्वारा दूसरी कट-ऑफ लिस्ट तीन या चार जुलाई के बीच निकाली जाएगी. इस कट-ऑफ के आधार पर नामांकन के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन चार जुलाई से छह जुलाई के बीच होगा. वहीं, तीसरी कट-ऑफ लिस्ट 9 जुलाई को जारी की जाएगी. इसके लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 9 जुलाई से 11 जुलाई के बीच होगा. कुल 10 कट-ऑफ लिस्ट निकाले जाने हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget