एक्सप्लोरर

Omicron in Mumbai: मुंबई में ओमिक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए 99.5 फीसदी नमूने, एक में पाया गया डेल्टा वेरिएंट

Omicron News: मुंबई के 202 नमूनों में से 201 (99.5 फीसदी) नमूने ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए और एक नमूना डेल्टा स्वरूप से संक्रमित मिला. 202 मरीजों में से 71 ने टीके की एक भी खुराक नहीं लगवाई थी.

Omicron Latest News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 12वीं जीनोम अनुक्रमण श्रृंखला के दौरान 279 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 278 नमूने सार्स-कोव-2 वायरस के ओमिक्रोन स्वरूप और एक नमूना डेल्टा स्वरूप से संक्रमित पाया गया. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की ओर से संचालित कस्तूरबा अस्पताल की जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला में 12वीं श्रृंखला के अनुक्रमण में 279 कोविड​​-19 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 202 नमूने मुंबई से एकत्र किए गए थे और शेष नमूने शहर से बाहर के थे.

एक नमूना डेल्टा स्वरूप से संक्रमित मिला

नगर निकाय ने बताया कि मुंबई के 202 नमूनों में से 201 (99.5 फीसदी) नमूने ओमिक्रोन से संक्रमित पाए गए और एक नमूना डेल्टा स्वरूप से संक्रमित मिला. बीएमसी के मुताबिक, 202 रोगियों में से 24 (12 फीसदी) 20 साल तक के आयु वर्ग, 88 (44 फीसदी) 21 से 40 साल के आयु वर्ग, 52 रोगी (26 फीसदी) 41 से 60 साल के आयु वर्ग, 32 रोगी (13 फीसदी) 61 से 80 साल के आयु वर्ग के और केवल पांच रोगी (दो फीसदी) 80 साल से ऊपर थे.

20 साल की उम्र के सभी 24 मरीजों में मिला ओमिक्रोन

बीएमसी ने बताया कि 20 साल तक के आयु वर्ग के सभी 24 मरीजों के नमूने कोरोना वायरस के ओमिक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए, लेकिन उनमें से किसी में भी बीमारी का कोई गंभीर लक्षण नहीं था. नगर निकाय के मुताबिक, इन 202 रोगियों में से दो ने कोविड​​-19 टीके की केवल पहली खुराक ली थी, जबकि 129 रोगियों ने दोनों खुराक हासिल कर रखी थी, जिनमें से नौ मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था और केवल एक को आईसीयू में रखने की नौबत आई थी.

202 मरीजों में से 71 ने नहीं लगवाई थी वैक्सीन

बीएमसी ने कहा कि 202 मरीजों में से 71 ने कोविड-19 वैक्सीन की एक भी खुराक नहीं लगवाई थी. उनमें से नौ को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन केवल दो को ही आईसीयू में रखना पड़ा. इनमें से एक की मौत हो गई. 14 मई से 24 मई के बीच ओमिक्रोन से संक्रमित मिले 201 मरीजों में से तीन मरीज बीए.4 और एक मरीज बीए.5 उपस्वरूप से संक्रमित थे.

यह भी पढ़ें-

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में कोरोना के 1885 नए मामले, मुंबई में ओमिक्रोन के BA.5 सब-वेरिएंट का पहला केस मिला

Mumbai News: मॉनसून के आते ही तलोजा जेल के कैदियों को सताने लगा डेंगू-मलेरिया का खौफ, कोर्ट से की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget