एक्सप्लोरर

Mumbai Ex Top Cop News: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे को राहत नहीं, फोन टैपिंग मामले में बढ़ी हिरासत

Sanjay Pandey News: आरोपी के वकील ने आवेदन का विरोध करते हुए कहा कि ईडी को पूछताछ के लिए पहले ही पर्याप्त समय दिया जा चुका है और आरोपी की पुलिस हिरासत को और बढ़ाने से कोई फायदा नहीं होगा.

Ex Top Cop Sanjay Pandey News: दिल्ली की एक अदालत ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के कर्मचारियों की कथित अवैध फोन टैपिंग और जासूसी से संबंधित धनशोधन मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे की हिरासत शुक्रवार को चार दिन के लिए बढ़ा दी. विशेष न्यायाधीश राकेश कुमार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक आवेदन पर आदेश पारित किया. आरोपी को नौ दिन की ईडी हिरासत की अवधि समाप्त होने पर अदालत में पेश किया गया था.

संजय पांडे की पुलिस हिरासत दो अगस्त तक बढ़ाई गई

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए और निष्पक्ष जांच और न्याय के हित में आरोपी संजय पांडे की पुलिस हिरासत दो अगस्त तक बढ़ाई जाती है.’’ एजेंसी के विशेष लोक अभियोजक एन. के. मट्टा ने कहा कि धनशोधन के पूरे मामले को समझने और धनशोधन के अपराध में मदद करने वाले कई अन्य व्यक्तियों की भूमिका को निर्धारित करने के लिए उनसे पूछताछ की जरूरत है. इसके बाद अदालत ने ईडी को पांडे से और पूछताछ करने की अनुमति दी.

ईडी ने मांगी थी पांडे की पांच दिन की और हिरासत 

आरोपी के वकील ने आवेदन का विरोध करते हुए कहा कि ईडी को पूछताछ के लिए पहले ही पर्याप्त समय दिया जा चुका है और आरोपी की पुलिस हिरासत को और बढ़ाने से कोई फायदा नहीं होगा. ईडी ने मामले में पांडे की पांच दिन की और हिरासत मांगी थी. जांच एजेंसी ने पांडे को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था. ईडी ने इससे पहले एनएसई की पूर्व प्रबंध निदेशक (एमडी) चित्रा रामकृष्णन को अदालत से अनुमति लेने के बाद 14 जुलाई को गिरफ्तार किया था.

न्यायाधीश ने ईडी की याचिका पर रामकृष्णन के खिलाफ पेशी वारंट जारी किया था. उन्हें पेश किए जाने के बाद ईडी ने उनसे पूछताछ के लिए अदालत से अनुमति ली थी. बाद में, ईडी ने रामकृष्णन को सहयोग नहीं करने के आधार पर गिरफ्तार किया और उन्हें फिर से अदालत में पेश किया और पूछताछ के लिए उन्हें नौ दिन तक हिरासत में सौंपे जाने का अनुरोध किया. हालांकि, अदालत ने ईडी को उन्हें चार दिन की हिरासत में दिया. सीबीआई ने रामकृष्णन को एक अलग मामले में गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं.

यह भी पढ़ें-

Cyber Crime News: ऑनलाइन कर्ज की पेशकश करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मुंबई पुलिस ने 14 लोगों को दबोचा

Mumbai News: वसई की सोसायटी में 7वें फ्लोर से गिरकर बच्ची की मौत, मोबाइल देखते वक्त हुआ हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget