एक्सप्लोरर

Mumbai Water Crisis: मुंबईकरों को हो सकती है पानी की किल्लत, झीलों में कम पानी की वजह से BMC करेगी कटौती

मुंबई में इस बार जून के महीने में कम बारिश हुई है. ऐसे में शहर की पेयजल की जरूरत पूरा करने वाली 7 झीलों में जल भंडार कम हो गया है. ऐसे में बीएमसी ने सोमवार से 10% पानी की कटौती करने का फैसला किया है.

 Mumbai Water Crisis: मुंबई में पीने के पानी की सप्लाई का संकट खड़ा होने जा रहा है. दरअसल बीएमसी (BMC) ने शुक्रवार को घोषणा की कि सोमवार से मुंबईकरों को 10% पानी की कटौती का सामना करना पड़ेगा. गौरतलब है कि इस महीने जलग्रहण क्षेत्र की झीलों में अपर्याप्त वर्षा और मुंबई की पेयजल जरूरतों को पूरा करने वाली सात झीलों में मौजूदा जल भंडार 10% से कम होने के कारण यह फैसला लिया गया है.

इस महीने अब तक कम हुई है बारिश

नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि इस महीने अब तक दर्ज की गई बारिश पिछले जून में दर्ज औसत बारिश से 70 फीसदी कम रही है. बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार तक, सात झीलों में उपयोगी स्टॉक 14.47 लाख मिलियन लीटर के कुल आवश्यक स्टॉक का लगभग 9.8% है. मुंबईकरों को सिविक बॉडी हर दिन 3 हजार 750 मिलियन लीटर पानी की सप्लाई करता है.

27 जून से 10% पानी की कटौती की जाएगी

बीएमसी ने एक बयान में कहा है कि, "मौजूदा जल भंडार पिछले वर्षों की तुलना में बहुत कम है. अगर यह स्थिति जारी रहती है, तो उपलब्ध जल भंडार का जल्द से जल्द उपयोग सप्लाई पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है. इसलिए, बारिश में सुधार होने तक, मुंबई में 27 जून से 10% पानी की कटौती की जाएगी. यह जल कटौती ठाणे, भिवंडी और बीएमसी से पानी प्राप्त करने वाले अन्य क्षेत्रों पर भी लागू है.

अधिकारियों ने नागरिकों से सपोर्ट करने की अपील की

वहीं सिविक ऑफिशियल ने इस अवधि के दौरान नागरिकों से सपोर्ट करने और पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने का अनुरोध किया है. बता दें कि सात झीलों में से सबसे अधिक पानी की आपूर्ति भातसा (48%) करती है. तुलसी और विहार शहर की पेयजल जरूरतों का लगभग 2%, ऊपरी वैतरणा 16%, मध्य वैतरणा 12%, मोदक सागर 11% और तानसा 10% प्रदान करते हैं.

ये भी पढ़ें

Mumbai Weather Forecast: मुंबई में आज भी छाए रहेंगे बादल, मूसलाधार बारिश होने की है संभावना, जानिए- मौसम का लेटेस्ट अपडेट

Petrol Diesel Price in Mumbai: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, जानिए- मुंबई शहर में आज क्या है कीमत?

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget