एक्सप्लोरर

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने 30 दिन के भीतर करीब 800 चोरी के स्मार्ट फोन किए बरामद, 21 की हुई गिरफ्तारी

मुंबई पुलिस ने एक महीने के अंदर 800 चोरी के फोन बरामद किए हैं वहीं पुलिस ने रैकेट की सिरीज का पर्दाफाश करते हुए 21 आरोपियों की गिरफ्तारी भी की है. फिलहाल पुलिस और जांच कर रही है.

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक महीने के अंदर चोरी के स्मार्टफोन रैकेट की सीरिज का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने लगभग 800 डिवाइस बरामद की हैं और 21 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि हाई-एंड चोरी किए गए फोन नेपाल और बांग्लादेश में तस्करी के लिए भेजे जाते थे, जबकि पुराने फोन देश के विभिन्न हिस्सों में सर्कुलेट किए गए थे.

जून में मिली थी चोरी के फोन के रैकेट की सूचना
जून 2022 में, क्राइम ब्रांच यूनिट 6 के कांस्टेबल संभाजी कोलेकर को एक सूचना मिली थी कि मानखुर्द के महाराष्ट्र नगर का निवासी चोरी या खोए हुए स्मार्टफोन खरीद रहा है. इसके बाद यूनिट 6 के इंचार्ज इंस्पेक्टर रवींद्र सालुंखे ने इसकी जांच के लिए एक टीम बनाई और दोषियों के तौर-तरीकों का पता लगाया.

15 जुलाई से 13 अगस्त के बीच की गई छापेमारी
इसके बाग 15 जुलाई को टीम ने मानखुर्द में एक घर पर छापा मारा और 41 आईफोन समेत 490 स्मार्टफोन बरामद किए. अधिकारियों ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान 37 वर्षीय महबूब खान और 31 वर्षीय फियाज अकबर शेख के रूप में हुई है. इसके बाद क्राइम ब्रांच ने 12 अगस्त को नागपाड़ा में एक अन्य स्थान पर छापा मारा और 135 फोन बरामद किए.

इंस्पेक्टर रवींद्र सालुंखे ने कहा, 'अब तक हमने रैकेट के सिलसिले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फोन बसों में चुराए गए थे या बाइक सवार अपराधियों द्वारा छीन लिए गए थे. अधिकांश स्नैचर मानखुर्द या गोवंडी से हैं, इसलिए इन क्षेत्रों में रिसीवर भी संख्या में महत्वपूर्ण हैं. ” अपराध शाखा के एक अन्य अधिकारी ने कहा, "आईफोन देश के बाहर तभी भेजे जाते थे जब उनकी ऐप्पल आईडी क्रैक हो जाती थी, इसलिए उनके हिस्से स्थानीय बाजार में बेचे जा रहे थे."

मानखुर्द पुलिल ने भी 78 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए
वहीं मानखुर्द पुलिस ने 21 जुलाई को एक शख्स को गिरफ्तार किया और एक अन्य रैकेट के बारे में पता लगाया. मानखुर्द पुलिस के निरीक्षक राजू सुर्वे ने कहा कि, “अब तक, हमने 78 मोबाइल फोन बरामद किए हैं और अपराध के सिलसिले में सात को गिरफ्तार किया है. उनमें से दो ने रिसीवर के रूप में काम किया, जबकि अन्य स्नैचर थे. ”

ट्रॉम्बे पुलिस ने 72 फोन बरामद किए
एक अन्य कार्रवाई में, 8 अगस्त को, ट्रॉम्बे पुलिस ने 72 फोन और स्पेयर पार्ट्स बरामद किए और दो को गिरफ्तार किया.  और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें

Mumbai Cyber Crime: ऑर्डर किए थे जूते लेकिन डिलीवर हुई चप्पल, रिटर्न रिक्वेस्ट पर साइबर जालसाज ने लगाया 1 लाख का चूना

Mumbai Dahi Handi 2022: मुंबई में बीजेपी शुक्रवार को 370 दही हांडी के कार्यक्रम करेगी आयोजित, गोविंदाओं को 10 लाख का बीमा कवच भी दिया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget