एक्सप्लोरर

Mumbai Dahi Handi 2022: मुंबई में बीजेपी शुक्रवार को 370 दही हांडी के कार्यक्रम करेगी आयोजित, गोविंदाओं को 10 लाख का बीमा कवच भी दिया

Mumbai Dahi Handi 2022: मुंबई में शुक्रवार को बीजेपी द्वारा 370 दही हांडी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. बीजेरी शिवसेना के गढ़ में भी सेंध लगाने की कोशिश में जुटी हुई है.

Mumbai Dahi Handi 2022: बीएमसी चुनाव से पहले बीजेपी शुक्रवार को पूरे मुंबई में दही हांडी के 370 कार्यक्रमों का आयोजन करेगी. वहीं दूसरी तरफ शिवसेना ने शिवाजी पार्क के पास शिवसेना भवन के जंक्शन पर निष्ठा दही हांडी का आयोजन किया है. शिवसेना ने ये कदम एक हफ्ते से भी कम समय में उठाया है. दरअसल बीजेपी ने वर्ली के जंबोरी मैदान पर बड़े पैमाने पर दही हांडी आयोजित करने की योजना बनाई है गौरतलब है कि यहां शिवसेना ने 2019 तक त्योहार का आयोजन किया था. इसी के साथ बता दें कि दक्षिण मुंबई में वर्ली शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे का निर्वाचन क्षेत्र भी है.

बीजेपी ने 20 हजार गोविंदाओ का 10 लाख का बीमा भी किया है
इतना ही नहीं बीजेपी ने मुंबई के 355 मंडलों से भी संपर्क किया है और 20,000 गोविंदाओं का 10 लाख रुपये का बीमा भी किया है. गौरतलब है कि यह पहली बार है जब पार्टी शहर में इतने बड़े पैमाने पर कार्यक्रम का आयोजन कर रही है, जो परंपरागत रूप से शिवसेना से जुड़ा रहा है.

बीजेपी शिवसेना के गढ़ में लगा रही है सेंध
वहीं राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पार्टी मुंबई में शिवसेना के गढ़ वाले क्षेत्रों जैसे परेल, वर्ली, लालबाग, दादर और गिरगांव में घुसने की कोशिश में है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक शहर के राजनीतिक विश्लेषक संजय पाटिल ने कहा, “1960-70 के दशक से, शिवसेना स्थानीय स्तर पर दही हांडी, दिवाली और गणपति जैसे त्योहारों को मनाकर समुदाय में प्रवेश करने में कामयाब रही है. इससे शिवसेना को खुद को एक ऐसी पार्टी के रूप में पेश करने में मदद मिली है जो स्थानीय संस्कृति को महत्व देती है. इस तरह के कार्यक्रम मध्य मुंबई में लोकप्रिय हैं, जो शिवसेना का 'गढ़' है, और इसने भाजपा को इन क्षेत्रों में प्रवेश नहीं करने दिया. अब बीजेपी इस परंपरा को तोड़ने की पूरी कोशिश करने में जुटी हुई है. वहीं इसका मुकाबला करने के लिए शिवसेना वह सब कुछ करेगी जो वह कर सकती है

कई शिवसेना शाखाएं दही हांडी उत्सव का कर रही हैं आयोजन
बता दें कि मुंबई भर में कई शिवसेना शाखाएं स्थानीय स्तर पर दही हांडी उत्सव का आयोजन कर रही हैं. जैसे कि दक्षिण मुंबई के कोलाबा में शाखा संख्या 225 दक्षिण मुंबई में बड़े पैमाने पर दही हांडी के आयोजन की अपनी परंपरा को जारी रख रही है.

ठाणे मे दो दही हांडी कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण का केंद्र
इस बीच, ठाणे में दो दही हांडी कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे. इनमें से  एक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे द्वारा टेम्बी नाका में आयोजित किया जा रहा है और दूसरा सांसद राजन विचारे, जो ठाकरे परिवार के वफादार हैं, द्वारा जंभाली नाका में आयोजित किया जाएगा. टेम्बी नाका दही हांडी की शुरुआत शिवसेना के दिवंगत नेता आनंद दिघे ने की थी. उनके निधन के बाद सीएम शिंदे ने परंपरा को जारी रखा और इस साल उनके बेटे इस कार्यक्रम का आयोजन करेंगे. वहीं जंभाली नाका में विचारे का दही हांडी कार्यक्रम शिंदे के कार्यक्रम से कुछ ही मिनटों की दूरी पर है.

ये भी पढ़ें

Mumbai Covid-19 Update: मुंबई में डरा रही कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में दर्ज किए गए 975 नए मामले, दो मरीजों की हुई मौत

Mumbai Petrol Diesel Prices: मुंबई में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी, जानिए- आज गाडी की टंकी फुल कराने पर क्या कीमत चुकानी होगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget