एक्सप्लोरर

Mumbai Crime News: ठगी का अनोखा तरीका, ऑनलाइन मंगवाई 58,480 रुपये की घडियां, बाद में रिटर्न कर दीं डुप्लीकेट

मुंबई पुलिस ने एक कूरियर कंपनी के डिलीवरी एग्जीक्यूटिव को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने फर्जी पते पर ऑनलाइन रिटेल स्टोर से ब्रांडेड घडिया मंगवाकर उनकी जगह डुप्लीकेट रिटर्न कर दी.

Mumbai Crime News: मुंबई में तारदेव पुलिस (Tardeo Police) ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो एक ऑनलाइन फैशन रिटेल स्टोर के माध्यम से फर्जी पते पर ब्रांडेड वॉच मंगवाता था और फिर उनकी जगह पर डुप्लीकेट रिटर्न कर देता था. पुलिस के मुताबिक आरोपी विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ काम करने वाले एक कूरियर सर्विस प्रोवाइडर का डिलीवरी एग्जीक्यूटिव है.

आरोपी ने आर्डर के लिए चार अलग-अलग खाते बनाए थे

पुलिस ने कहा कि  25 साल के आरोपी डिलीवरी एग्जीक्यूटिव सैफ अली शाह और उसके दोस्त अशफाक ने 58,480 रुपये की चार स्मार्टवॉच की जगह पर नकली घड़िया भेज दी थी. उन्होंने बताया कि दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा निवासी शाह ने दावा किया कि उसने सारा सामान अशफाक को सौंप दिया था, जो फरार है. प्रारंभिक जांच के अनुसार, शाह ने ई-कॉमर्स रिटेल स्टोर पर चार अलग-अलग ग्राहक खाते बनाए और घड़ियों के ऑर्डर दिए थे. डिलीवरी मिलने के कुछ दिनों बाद उसने डुप्लीकेट सामान लौटा दिया.

मामला कब आया सामने?

मामला तब सामने आया जब जून के पहले सप्ताह में कूरियर कंपनी ने ई-कॉमर्स स्टोर को 12,995 रुपये की फॉसिल स्मार्टवॉच की वापसी के बारे में अलर्ट किया था. इसके बाद कूरियर कंपनी के तारदेव कार्यालय में सुरक्षा अधिकारी शांताराम चव्हाण ने शिकायत दर्ज कराई.जैसे ही शाह ने घड़ी दी थी, उसकी कूरियर कंपनी ने उससे पूछताछ की. शाह ने उन्हें बताया कि उसने गलती से घड़ी खो दी थी इसलिए उसने एक नकली घड़ी लौटा दी, और वह जुर्माना भरने के लिए तैयार था. एक हफ्ते बाद, एक इंटरनल पूछताछ के दौरान, कूरियर कंपनी को रिटर्न के रूप में तीन और नॉकऑफ मिलने के बारे में पता चला, और ये सभी स्मार्टवॉच शाह द्वारा ही डिलीवर की गईं थी. आगे की जांच से पता चला कि ग्राहकों के नाम और उनकी डिटेल्स फर्जी थीं.

ओरिजनल प्रॉडक्ट्स को डुप्लीकेट के साथ बदल देता था आरोपी

तारदेव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक विवेक शेंडे ने बताया कि, "डिलीवरी करने वाला शाह ओरिजनल प्रॉडक्ट्स को डुप्लीकेट के साथ बदल देता था, जिसे वह वापस कर देता था. जांच से पता चला कि उसने कई मौकों पर इस तरह की हरकत की थी."शाह को धोखाधड़ी सहित कई आरोप में गिरफ्तार किया गया और उसे कोर्ट ने मंगलवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था.

ये भी पढ़ें

Mumbai News: 'फ्रेंडली रिलेशन का मतलब शारीरिक संबंध का लाइसेंस नहीं', HC ने खारिज की जमानत याचिका

Mumbai Covid-19 Vaccination: BMC की रिपोर्ट में खुलासा, मुंबई में बिना वैक्सीनेशन वाले मरीजों की कोविड से हुई ज्यादा मौत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget