एक्सप्लोरर

पहलगाम हमला: पुलिस ने जारी की आतंकियों की तस्वीर, जानकारी देने पर मिलेगा 20 लाख का ईनाम

तीनों को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का आतंकवादी बताया गया है और सभी तीनों पर 20-20 लाख रुपए का अलग-अलग इनाम रखा गया है. आतंकियों के बारे में सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार (24 अप्रैल,2025) को पहलगाम की बैसरन घाटी में पर्यटकों पर हमला करने वाले तीन आतंकवादियों के पोस्टर जारी किए. अनंतनाग पुलिस की ओर से सूचना देने वालों के लिए हर आतंकवादी पर 20-20 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की गई है.

अनंतनाग पुलिस ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में तीन आतंकवादियों के पोस्टर जारी करते हुए कहा है कि आदिल हुसैन ठोकर, हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान और अली भाई उर्फ तल्हा भाई के बारे में जानकारी देने वाले को 20-20 लाख रुपए का इनाम मिलेगा.

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं आतंकी

तीनों को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का आतंकवादी बताया गया है और सभी तीनों पर 20-20 लाख रुपए का अलग-अलग इनाम रखा गया है. पुलिस ने आतंकवादियों के बारे में सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन भी दिया है. जानकारी देने के लिए पुलिस ने संपर्क नंबर 9596777666 (एसएसपी अनंतनाग) और 9596777669 (पीसी अनंतनाग) जारी किए हैं.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को तीनों आतंकवादियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें. बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के एक दिन बाद बुधवार को सुरक्षा बलों ने कुछ संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें और स्केच जारी किए थे.

भारत ने पाकिस्तान पर लगाए हैं कई प्रतिबंध

आतंकी हमले में 26 नागरिकों की जान चली गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना विदेश दौरा बीच में ही छोड़कर भारत लौट आए थे. बुधवार शाम उन्होंने सुरक्षा को लेकर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की अध्यक्षता की जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए.

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया था कि भारत ने सिंधु जल समझौते को फिलहाल रोकने का निर्णय लिया है. यह कदम भारत-पाकिस्तान संबंधों में बढ़ते तनाव के मद्देनजर उठाया गया है. इसके साथ ही पाकिस्तानी नागरिकों को दिए गए वीजा को भी रद्द कर दिया गया है. सीसीएस की बैठक में पाकिस्तान से व्यापार और अटारी बॉर्डर को बंद करने का भी फैसला लिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: 17, 18 और 19 को 10 राज्यों में बारिश! मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी-दिल्ली, पंजाब-हरियाणा में कब बरसेंगे बादल?
17, 18 और 19 को 10 राज्यों में बारिश! मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी-दिल्ली, पंजाब-हरियाणा में कब बरसेंगे बादल?
कानपुर: रिटायर्ड फौजी की 'खूनी सनक', पत्नी-बेटे की गोली मारकर हत्या, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
कानपुर: रिटायर्ड फौजी की 'खूनी सनक', पत्नी-बेटे की गोली मारकर हत्या, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
AI Impact Summit 2026: इमैनुएल मैक्रों पत्नी के साथ मुंबई पहुंचे, PM मोदी से आज होगी मुलाकात? जानें 3 शेड्यूल
इमैनुएल मैक्रों पत्नी के साथ मुंबई पहुंचे, PM मोदी से आज होगी मुलाकात? जानें 3 शेड्यूल
अक्षर पटेल ने जीत के बाद पाकिस्तान की उड़ाई खिल्ली, ईशान किशन की जमकर तारीफ
अक्षर पटेल ने जीत के बाद पाकिस्तान की उड़ाई खिल्ली, ईशान किशन की जमकर तारीफ

वीडियोज

Tarique Rahman Oath Ceremony: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में OM Birla-विक्रम मिस्री होंगे शामिल
Nalasopara Fire Breaking: पालघर जिले में भीषण आग, सब कुछ जलकर राख! | ABP News | Palghar
Tarique Rahman Oath Ceremony: Bangladeshमें आज पीएम पद की शपथ लेंगे तारिक रहमान | Breaking
AI Impact Summit : मुंबई पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन का गर्मजोशी से किया स्वागत |
Sansani:रोहित शेट्टी के दुश्मनों की 'खूनी शतरंज'!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: 17, 18 और 19 को 10 राज्यों में बारिश! मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी-दिल्ली, पंजाब-हरियाणा में कब बरसेंगे बादल?
17, 18 और 19 को 10 राज्यों में बारिश! मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी-दिल्ली, पंजाब-हरियाणा में कब बरसेंगे बादल?
कानपुर: रिटायर्ड फौजी की 'खूनी सनक', पत्नी-बेटे की गोली मारकर हत्या, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
कानपुर: रिटायर्ड फौजी की 'खूनी सनक', पत्नी-बेटे की गोली मारकर हत्या, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
AI Impact Summit 2026: इमैनुएल मैक्रों पत्नी के साथ मुंबई पहुंचे, PM मोदी से आज होगी मुलाकात? जानें 3 शेड्यूल
इमैनुएल मैक्रों पत्नी के साथ मुंबई पहुंचे, PM मोदी से आज होगी मुलाकात? जानें 3 शेड्यूल
अक्षर पटेल ने जीत के बाद पाकिस्तान की उड़ाई खिल्ली, ईशान किशन की जमकर तारीफ
अक्षर पटेल ने जीत के बाद पाकिस्तान की उड़ाई खिल्ली, ईशान किशन की जमकर तारीफ
'लिंकअप-ब्रेकअप से कौन नहीं गुजरता', रवीना टंडन ने अक्षय कुमार को बताया अच्छा दोस्त, शिल्पा शेट्टी संग बॉन्ड पर किया रिएक्ट
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार को बताया अच्छा दोस्त, शिल्पा शेट्टी संग बॉन्ड पर किया रिएक्ट
शादी से पहले फिजिकल रिलेशन सही या गलत? सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर की टिप्पणी, जानें क्या कहा
शादी से पहले फिजिकल रिलेशन सही या गलत? सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर की टिप्पणी, जानें क्या कहा
जम्मू: बाल सुधार गृह से दो पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, पुलिसकर्मियों को भी किया घायल
जम्मू: बाल सुधार गृह से दो पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, पुलिसकर्मियों को भी किया घायल
Vietnam Birthdays: वियतनाम में लोग नहीं मनाते अपना जन्मदिन, जानें क्या है इसकी वजह?
वियतनाम में लोग नहीं मनाते अपना जन्मदिन, जानें क्या है इसकी वजह?
Embed widget