एक्सप्लोरर

बंगाल में ममता बनर्जी की कुर्सी जाते ही 10 दिन के भीतर अभिषेक बनर्जी को दूसरा झटका, शुभेंदु सरकार ने लिया ये एक्शन

TMC के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. कोलकाता नगर निगम (KMC) ने नियमों के उल्लंघन को लेकर उन्हें एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है.

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सत्ता से विदाई के 10 दिन के भीतर ही TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी को दूसरा बड़ा झटका लगा है. चुनाव में भड़काऊ बयान देने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर एफआईआर दर्ज होने के बाद अब कोलकाता नगर निगम (KMC) ने नियमों के उल्लंघन को लेकर उन्हें एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है. यह नोटिस कोलकाता के पॉश इलाकों कालीघाट रोड और हरीश मुखर्जी रोड पर स्थित उनके आवासों को लेकर भेजा गया है.

निगम ने निर्माण कार्यों पर उठाए सवाल

केएमसी सूत्रों के मुताबिक, निगम ने अभिषेक बनर्जी के दोनों आवासों के निर्माण कार्यों पर गंभीर सवाल उठाए हैं. यह कार्रवाई कोलकाता नगर निगम अधिनियम की  धारा 401 के तहत की गई है. निगम यह जांच कर रहा है कि क्या इन दोनों संपत्तियों के निर्माण के दौरान तय शहरी मानदंडों और बिल्डिंग बायलॉज का पूरी तरह पालन किया गया था या नहीं.

अभिषेक बनर्जी को भेजे गए नोटिस में सवाल उठाए गए हैं कि क्या दोनों घरों के निर्माण के लिए निर्धारित केएमसी गाइडलाइंस का पालन हुआ? क्या इन आवासों में किए गए किसी भी अतिरिक्त निर्माण या विस्तार के लिए निगम से पूर्व अनुमति ली गई थी? अभिषेक बनर्जी को निर्देश जारी किया गया है कि वे दोनों आवासों की स्वीकृत 'भवन योजना' (Building Plan) तुरंत निगम के सामने पेश करें.

कोलकाता नगर निगम अधिनियम की धारा 401 के तहत निकाय के पास यह अधिकार है कि वह किसी अवैध या बिना परमिशन के बनने वाले निर्माण कार्य को रोकने के लिए नोटस जारी कर सकता है और उससे जुड़े डॉक्यूमेंट्स की मांग कर सकता है. इस नोटिस के बाद कोलकाता के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. फिलहाल इस मामले पर तृणमूल कांग्रेस या अभिषेक बनर्जी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

इससे पहले अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बिधाननगर नॉर्थ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. अभिषेक बनर्जी पर आरोप है कि उन्होंने चुनावों से पहले भड़काऊ बयान दिए और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भी टिप्पणी की

नॉर्वे में पत्रकार ने पूछा सवाल तो आगे बढ़े पीएम मोदी, राहुल गांधी ने कहा- छिपाने को कुछ नहीं, फिर डर क्यों?

'जेड प्लस' सिक्योरिटी ली जा चुकी वापस

इससे पहले पश्चिम बंगाल की सरकार ने अभिषेक बनर्जी की 'जेड प्लस' सुरक्षा वापस ले ली थी. पिछले 10 वर्षों से ज्यादा समय से अभिषेक बनर्जी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई थी. हालांकि, पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के तुरंत बाद उनकी सुरक्षा में कटौती शुरू हो गई. अब नई राज्य सरकार ने उनकी 'जेड प्लस' सुरक्षा पूरी तरह वापस लेने का फैसला लिया है.

आवारा कुत्तों और पशुओं के मामले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आज, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget