एक्सप्लोरर

इंदौर में बिल्डिंग मटेरियल सड़क पर डालने को लेकर पड़ोसियों में चले लात घूंसे, वीडियो वायरल

MP News: इंदौर के आजाद नगर में बिल्डिंग मटेरियल सड़क पर डालने से विवाद हो गया, जिसमें दोनों पक्षों में मारपीट हुई और कई घायल हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर के आजाद नगर इलाके में बिल्डिंग मटेरियल सड़क पर डालने की बात को लेकर दो परिवार में जमकर लात घूंसे चले. इस मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

डीसीपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि आजाद नगर इलाके के मदीना नगर में मकान निर्माण का कार्य चल रहा था. इस दौरान बिल्डिंग मटेरियल सड़क पर डालने की बात को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया, जिसके चलते दोनों पक्षों में मारपीट हुई.

नहीं हो पाई है आरोपियों की गिरफ्तारी
इस घटना में आधा दर्जन लोगों को चोट आई है. पुलिस ने शिकायत मिलने पर प्रकरण दर्ज कर लिया है. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

बारिश के बाद इंदौर में सड़कों की हालत खराब, कलेक्टर ने दिया ये आदेश

पुलिस ने बताया कि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. मारपीट की घटना को लेकर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस का यह भी कहना है कि एक हमलावर का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के बाद प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी करेगी.

रास्ता बंद होने पर बढ़ गया विवाद
पुलिस उपायुक्त विनोद कुमार मीणा ने बताया कि एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था. उसकी छत भराई का काम चल रहा था. इसे लेकर गिट्टी, सीमेंट और बालू रेत सड़क पर रख दी गई थी.

दूसरे पक्ष ने क्या कुछ कहा?

दूसरे पक्ष का कहना था कि बिल्डिंग मटेरियल डालने से उनके घर का रास्ता बंद हो गया. इसी बात को लेकर विवाद की शुरुआत हुई, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई.

ये भी पढ़ें: बारिश के बाद इंदौर में सड़कों की हालत खराब, कलेक्टर ने दिया ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget