एक्सप्लोरर

Indore Accident: तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवतियों की मौत, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को पकड़ा

Indore Accident News: इंदौर में कल देर शाम एक सड़क हादसे के बाद हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की जांच में जुट गई है.

Indore Road Accident News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार सवार ने स्कूटी सवार दो युवतियों को उड़ा दिया. इस हादसे में दोनों युवतियां गंभीर रुप से घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान दोनों युवतियों की मौत हो गई है.

इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया था. पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ड्राइवर की पहचान गजेंद्र प्रताप सिंह गुर्जर के रुप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है. 

ये पूरी घटना इंदौर महालक्ष्मी नगर क्षेत्र खजराना थाने का है. दोनों युवतियां मेले देख कर स्कूटी से लौट रही थीं. इसी दौरान उल्टी दिशा से आ रही तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार सवार ने दोनों को उड़ा दिया. यह टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवतियां उछलकर कई फीट दूर जा गिरीं. यह पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है.

मौके से फरार हो गया था आरोपी
इस हादसे में घायल युवतियों की पहचान दीक्षा जादौन और लक्ष्मी तोमर के रुप में हुई है. घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों युवतियों की मौत हो गई. हादसे का बाद आरोपी ड्राइवर मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया था.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया. खजराना थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी गई और जल्द ही आरोपी गजेंद्र प्रताप सिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया. खजराना एसीपी कुंदन मंडलोई ने बताया कि शनिवार (14 सितंबर) की रात को पुलिस को इस घटना की सूचना मिली थी.

कार को पुलिस ने किया जब्त
इस संबंध में एसीपी कुंदन मंडलोई ने आगे बताया कि इस हादसे में कार सवार ने स्कूटी सवार दोनों युवतियों को टक्कर मार दिया था. इसके बाद गंभीर रुप से घायल दोनों युवतियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई.

एसीपी कुंदन मंडलोई ने बताया कि स्टार चौराहे से रेडिसन चौराहे की तरफ जाते हुए यह घटना घटी. उन्होंने बताया कि आरोपी कार ड्राइवर को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई.

मौके से बरामद प्रीमियम क्लास की कार जब्त कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उस पर  की धारा 105 के तहत गैरइरादातन हत्या का मामला दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें: इंदौर में कार सवार महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट, घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: मैंने हमेशा सभी को सुना, कभी किसी को रोका नहीं...', सदन में ओम बिरला ने कहा- नियमों से ऊपर कोई नहीं
Live: 'मैंने हमेशा सभी को सुना, कभी किसी को रोका नहीं...', सदन में ओम बिरला ने कहा- नियमों से ऊपर कोई नहीं
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: मैंने हमेशा सभी को सुना, कभी किसी को रोका नहीं...', सदन में ओम बिरला ने कहा- नियमों से ऊपर कोई नहीं
Live: 'मैंने हमेशा सभी को सुना, कभी किसी को रोका नहीं...', सदन में ओम बिरला ने कहा- नियमों से ऊपर कोई नहीं
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
ब्राइड्समेड्स के बीच बैठ कृतिका-गौरव ने दिए पोज, सोहा अली खान ने शेयर की कपल की शादी की Inside तस्वीरें
ब्राइड्समेड्स से घिरे दिखे कृतिका-गौरव, कपल की शादी की इनसाइड तस्वीरें आई सामने
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
Embed widget