एक्सप्लोरर

इंदौर में कार सवार महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट, घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद

Indore News: पुलिस ने बताया कि कार चालक छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाने वाली महिला के पति हैं. पति के खिलाफ एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज किया गया है. पत्नी ने भी पुलिस को शिकायत दी है.

MP News: मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर का है. कार सवार महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आयी है. पीड़िता ने अन्नपूर्णा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. महिला का आरोप है कि एक्टिवा सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर घटना को अंजाम दिया. आरोप के मुताबिक विरोध करने पर महिला से मारपीट भी की गयी. शिकायत के अनुसार घटना उस समय हुई जब महिला अपने पति और उनके दोस्त के साथ कहीं जा रही थी. एक्टिवा सवार बदमाशों ने कार के विंडो में हाथ डालकर छेड़छाड़ की. 

महिला के मुताबिक कार में पति और दोस्त भी सवार थे. छेड़खानी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी है. पुलिस ने बताया कि मामले में एक और पहलू सामने आया है. कार चालक के खिलाफ एक्सीडेंट की शिकायत प्राप्त हुई है. आरोप है कि कार चालक ने वाहन को टक्कर मारी थी. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. कार चालक छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाने वाली महिला के पति हैं.

कार सवार महिला से छेड़छाड़ की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद

महिला की शिकायत पर एक्टिवा सवार के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. सच्चाई का पता लगाने के लिये अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. हकीकत सामने आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस कमिश्नर राकेश सिंह ने कहा, "हम मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं. मौके से उपलब्ध सभी साक्ष्यों का विश्लेषण किया जाएगा. किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. महिला की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और हम जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित करेंगे."  

ये भी पढ़ें-

खाटू श्याम दर्शन के लिए गए देवास के 6 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, सीएम मोहन यादव ने की मदद की घोषणा

 

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget