एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर आईआईएम ने दिया 100 फीसदी प्लेसमेंट, पिछले 10 सालों में औसत वेतन में भी देखी गई कमी

IIM Indore: इंदौर के आईआईएम ने बड़ा मुकाम हासिल करते हुए अपने संस्थान से 100 फीसदी प्लेसमेंट दिया है. वहीं संस्थान में इस साल एक करोड़ रुपये का उच्चतम पैकेज छात्र को मिला है.

Indore IIM Placement: वैश्विक मंदी का असर प्लेसमेंट पर भी नजर आ रहा है. पिछले कुछ वर्षों की बात करें तो बिजनेस स्कूलों में प्लेसमेंट पर मिलने वाला वेतन काम हुआ है.  इंदौर आईआईएम द्वारा एक आंकड़ा जारी किया गया है. इसके मुताबिक इस साल सबसे बड़ा पैकेज एक करोड़ रुपए का रहा है वहीं पिछले 10 सालों में औसत वेतन में भी कमी देखी गई है आईए जानते हैं क्या है आईआईएम इंदौर की रिपोर्ट.

इंदौर के आईआईएम ने एक करोड रुपए साल का पैकेज का मुकाम हासिल किया है यह अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है जो किसी संस्थान से छात्र को दिया गया हो, वही पिछले 10 साल के मुकाबले इस साल औसत वेतन तकरीबन 5 लाख घटा है, इस बार औसत वेतन 25.68 लाख रहा जो की पिछले दस सालों में 30 लाख 21 हजार से काफी कम है. इस बार आईआईएम में करीब 50 बच्चों का प्लेसमेंट हुआ है.

100 फीसदी दिया है प्लेसमेंट
इंदौर के आईआईएम ने बड़ा मुकाम हासिल करते हुए अपने संस्थान से 100 फीसदी प्लेसमेंट दिया है. वही संस्थान में इस साल एक करोड़ रुपए का हाईएस्ट पैकेज छात्र को मिला है. देश और दुनिया में चल रही मंदी के बावजूद भारतीय प्रबंधन संस्थान यानी आईआईएम इंदौर ने 2022 से लेकर 2024 तक के बैच के लिए 100 फीसदी प्लेसमेंट की सफलता हासिल की है.

औसत वेतन में हुई गिरावट 
वहीं दूसरी तरफ पिछले 10 सालों में औसत वेतन में पहली बार गिरावट दर्ज हुई है. औसत वेतन की बात करें तो यह 30 लाख 21 हजार से घटकर 25 लाख 68 हजार प्रति वर्ष पर आ गया है. इस हिसाब से करीब 15% की गिरावट औसत वेतन में देखी गई है. इस बार आईआईएम इंदौर को कोई अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट भी ऑफर नहीं हुआ. इस हिसाब से कहा जा सकता है कि बी स्कूलों में पढ़ने वाले 20 छात्रों सहित करीब देश भर के 70000 बच्चों के लिए यह गंभीर चिंता का विषय है.

50 से ज्यादा बड़े संस्थानों के साथ किया है टाईअप
इस बार आईआईएम इंदौर ने 50 से ज्यादा बड़े संस्थानों के साथ टाईअप किया है. जिनमे एसेंचर ऑपरेशन, एयरटेल, बजाज कंज्यूमर केयर, सीएएमएस, डाटा लिंक, ईएसईएफबी बैंक, गोदरेज एंड बॉयस, सॉफ्टवेयर एचडीएफसी लाइफ, हीरो, फ्यूचर इंजीनियर, इंडसइंड साइट, इंडसइंड बैंक, जिओ फाइनेंस सर्विस आदि शामिल है.

ये भी पढ़ें: Indore News: लालची पति बोला 'एक करोड़ दहेज लाओ या फिर जर्मनी में करो वेश्यावृत्ति'

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget