एक्सप्लोरर

Zomato: जोमाटो ने दिया 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न, अब इसे खरीदें या नहीं, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट 

Zomato Stock: जोमाटो का स्टॉक पिछले 4 कारोबारी सत्र में लगभग 14 फीसदी ऊपर जा चुका है. साथ ही इस साल के 8 में से 7 महीने में यह पॉजिटिव रिटर्न दे चुका है.

Zomato Stock: फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमाटो (Zomato) ने साल 2024 में निवेशकों को खुश कर दिया है. जोमाटो का स्टॉक इस साल लगभग 112 फीसदी की उछाल मार चुका है. जोमाटो के शेयर पिछले 12 महीने में 169 फीसदी ऊपर जा चुके हैं. इस साल भी 8 में से 7 महीने में इसने पॉजिटिव रिटर्न दिए हैं. अब लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या जोमाटो के शेयरों में निवेश का यह सही समय है. इस पर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) ने निवेशकों को अपनी राय दी है. आइए समझते हैं कि जोमाटो के स्टॉक का क्या भविष्य रहने वाला है. 

नोमुरा ने जोमाटो स्टॉक का टार्गेट प्राइस 280 रुपये किया

मंगलवार को जोमाटो के स्टॉक में 7.30 रुपये की गिरावट आई है. यह 249 रुपये पर बंद हुआ है. नोमुरा के अनुसार, जोमाटो स्टॉक का टार्गेट प्राइस 280 रुपये है. ब्रोकरेज फर्म ने इसे बाय रेटिंग दी है. उनका मानना है कि यह अभी लगभग 9 फीसदी और ऊपर जा सकता है. जोमाटो के अच्छे तिमाही नतीजों के चलते यह रेटिंग दी गई. नोमुरा ने कहा है कि जोमाटो के अभी और तरक्की करने की संभावनाएं मजबूत हैं. इसको न सिर्फ फूड डिलीवरी बल्कि क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट (Blinkit) से भी मुनाफा होगा.

पिछले 4 कारोबारी सत्र में लगभग 14 फीसदी ऊपर गया

जोमाटो का स्टॉक (Zomato Stock) अगस्त में पिछले 4 कारोबारी सत्र में लगभग 14 फीसदी बढ़ा है. जुलाई में यह 14.4 फीसदी और जून में यह लगभग 12 फीसदी ऊपर गया था. सिर्फ मई में जोमाटो का स्टॉक लगभग 7.25 फीसदी नीचे गया था. जनवरी में यह 12.8 फीसदी, फरवरी में 18.5 फीसदी, मार्च में 10 फीसदी और अप्रैल में 6 फीसदी ऊपर गया था. इसने 2 अगस्त को 278.45 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई को भी छुआ था. जोमाटो शेयर का 52 हफ्तों का न्यूनतम 88.16 रुपये है. वहां से यह लगभग 197 फीसदी ऊपर आ चुका है.

नेट प्रॉफिट 2 करोड़ रुपये से उछाल मारकर 253 करोड़ रुपये हुआ

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में जोमाटो का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट एक साल पहले की समान अवधि के 2 करोड़ रुपये से उछाल मारकर 253 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. जोमाटो का कैश रिजर्व 12 हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है. रेवेन्यू भी 74 फीसदी बढ़कर 4,206 करोड़ रुपये हो चुका है. ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू 53 फीसदी बढ़कर 15,455 करोड़ रुपये हो चुकी है. प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाकर भी जोमाटो ने अपनी कमाई में अच्छा इजाफा किया है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक ने फिर बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, रिवॉर्ड प्वॉइंट में होगा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SEBI का बड़ा फैसला, विदेश में बैठे NRI बिना भारत आए कर सकेंगे डिजिटल केवाईसी
SEBI का बड़ा फैसला, विदेश में बैठे NRI बिना भारत आए कर सकेंगे डिजिटल केवाईसी
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
10 लाख की FD पर किस बैंक से मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
10 लाख की FD पर किस बैंक से मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
नौकरी गई तो नहीं होगी पैसों की टेंशन, 3-6-9 रूल से तैयार करें अपना इमरजेंसी फंड
नौकरी गई तो नहीं होगी पैसों की टेंशन, 3-6-9 रूल से तैयार करें अपना इमरजेंसी फंड

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget