एक्सप्लोरर

Zomato पर चला टैक्स रेगुलेटर का चाबुक, थमा दिया 9.45 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस

Zomato GST Notice: फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो को कर्नाटक टैक्स विभाग से पूरे 9.45 करोड़ रुपये का नोटिस मिला है. हालांकि कंपनी के शेयर इससे अछूते नजर आ रहे हैं.

Zomato GST Notice: ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमैटो पर बड़ी कार्रवाई की गई है. कंपनी पर पूरे 9.45 करोड़ रुपये का तगड़ा जुर्माना लगा है. कंपनी द्वारा शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के कमर्शियल टैक्स (ऑडिट) के सहायक आयुक्त ने पूरे 9.45 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस थमाया है. 

किसने दिया फूड डिलीवरी एग्रीगेटर को टैक्स नोटिस

रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्नाटक के टैक्स रेगुलेटर ने कंपनी को 5.01 करोड़ रुपये का जीएसटी डिमांड नोटिस दिया है. वहीं इस पर 3.93 करोड़ रुपये का ब्याज और 50.19 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. ऐसे में यह कुल रकम 9.45 करोड़ रुपये के आसपास बैठती है. जोमैटो को यह नोटिस वित्त वर्ष 2019-20 के लिए कर्नाटक के टैक्स विभाग की तरफ से दिया गया है.

कंपनी नोटिस के खिलाफ करेगी अपील

जोमैटो को यह टैक्स नोटिस 29 जून 2024 को मिला है. कंपनी को यह टैक्स नोटिस डिमांड ऑर्डर इनपुट टैक्स क्रेडिट पर अधिक मुनाफे और उसपर लगने वाले ब्याज और जुर्माने के संबंध में जारी है. यह नोटिस वित्त वर्ष 2019-20 के लिए जारी किया गया है. नोटिस मिलने के बाद जोमैटो ने मामले पर बयान दिया है. कंपनी ने कहा है कि हमारा मानना है कि हमारे पास मेरिट बेसिस पर एक बेहद मजबूत केस है. ऐसे में हम उचित अथॉरिटी के सामने कर्नाटक टैक्स अथॉरिटी के इस टैक्स नोटिस के खिलाफ अपील करेंगे.

पहले भी मिल चुका है जोमैटो को नोटिस

इससे पहले भी जोमैटो को टैक्स नोटिस मिल चुका है. कंपनी को साल 2021 में ग्रुरुग्राम के केंद्रीय माल और सेवा कर के अतिरिक्त आयुक्त की तरफ से नोटिस मिला था. उस समय कंपनी को कुल 11.82 करोड़ रुपये का नोटिस प्राप्त हुआ था. उस समय भी कंपनी ने आदेश के खिलाफ अपील की थी. वहीं मार्च 2024 में जोमैटो को कर्नाटक टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से 23.26 करोड़ रुपये का नोटिस जारी किया गया था.

जोमैटो के शेयरों पर कैसा असर

आज जोमैटो के शेयर इस टैक्स नोटिस की खबर से अछूते नजर आ रहे हैं क्योंकि स्टॉक में करीब 1.20 फीसदी की तेजी है. दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर जोमैटो के शेयर 2.39 रुपये या 1.19 फीसदी की बढ़त के साथ 202.95 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे.

ये भी पढ़ें

July Rules Changed: आज से हो गए यह 7 बड़े बदलाव, क्रेडिट कार्ड से लेकर एलपीजी के दाम पर पड़ा फर्क!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मनमाने टैरिफ पर भड़के BRICS देश, Trump की नीतियों पर बिना नाम लिए साधा निशाना
मनमाने टैरिफ पर भड़के BRICS देश, Trump की नीतियों पर बिना नाम लिए साधा निशाना
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? देखें घरेलू और कमर्शियल LPG की रेट लिस्ट
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? देखें घरेलू और कमर्शियल LPG की रेट लिस्ट
पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कितना हुआ बदलाव? जानें अपने शहर का ताजा रेट
पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कितना हुआ बदलाव? जानें अपने शहर का ताजा रेट
किराना पर Scan एंड Pay, जानिए क्यों कार्ड पेमेंट पर भारी पड़ रहा UPI
किराना पर Scan एंड Pay, जानिए क्यों कार्ड पेमेंट पर भारी पड़ रहा UPI

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद... थार का खतरनाक खेल !,DM का 'जबरिया' बुलावा
BRICS 2026: Putin- Modi की दोस्ती दमदार, Trump के छूटे पसीने !। BRICS Summit 2026
Janhit : ट्रंप की दादागीरी का जवाब BRICS से | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Putin | XI Jinping
Janhit With Chitra Tripathi: Iran के चक्रव्यूह में फंसे Trump!। Iran-Israel War
Bharat ki Baat with Pratima Mishra: Mukhtar 9/11 का असली मास्टर माइंड !।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS में नहीं बुलाया तो सुलगा बांग्लादेश, रिश्ते बिगाड़ रहा, बोला- '101 MoU...'
BRICS में नहीं बुलाया तो सुलगा बांग्लादेश, रिश्ते बिगाड़ रहा, बोला- '101 MoU...'
BRICS समिट को लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध
BRICS समिट को लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध
CJP ने 5 राज्यों 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बनाई कमेटी, जारी कर दी लिस्ट
CJP ने 5 राज्यों 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बनाई कमेटी, जारी कर दी लिस्ट
170 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी 'हनुमान' अंश' अब तेलुगु में मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज
'हनुमान' अंश' अब तेलुगु में मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज
रणजी ट्रॉफी के लिए कप्तान नियुक्त हुए मोहम्मद सिराज, HCA का एलान
रणजी ट्रॉफी के लिए कप्तान नियुक्त हुए मोहम्मद सिराज, HCA का एलान
पुतिन की 'ऑरस सीनेट' या शी जिनपिंग की 'होंगकी N701', कौन सी ज्यादा पावरफुल?
पुतिन की 'ऑरस सीनेट' या शी जिनपिंग की 'होंगकी N701', कौन सी ज्यादा पावरफुल?
जामिया के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं का हंगामा, खराब खाने को लेकर प्रदर्शन
जामिया के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं का हंगामा, खराब खाने को लेकर प्रदर्शन
किसानों को फ्री में तोरिया के बीज दे रही यूपी सरकार, ऐसे करें बुकिंग
किसानों को फ्री में तोरिया के बीज दे रही यूपी सरकार, ऐसे करें बुकिंग
Embed widget