एक्सप्लोरर

Zomato: जोमैटो के को-फाउंडर मोहित गुप्ता ने दिया इस्तीफा, दीपेंद्र गोयल ने कहा, कमी खलेगी

Zomato Share Price: 2018 में मोहित गुप्ता ने जोमैटो ज्वाइन किया था और 2021 में को-फाउंडर बने थे.

Zomato News Update: फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो के को-फाउंडर (Zomato Co-Founder)  मोहित गुप्ता (Mohit Gupta) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज के पास दाखिल किए गए रेग्युलेटरी फाइलिंग में ये सूचित किया है. मोहित गुप्ता बीते साढ़े चार सालों से कंपनी के साथ जुड़े हुए थे. 

मोहित गुप्ता के इस्तीफे से पहले पूर्व फूड डिलिवरी चीफ राहुल गंजू और सिद्धार्थ झावर ने कंपनी से इस्तीफा दिया था. मोहित गुप्ता ने 2018 में फूड डिलिवरी कंपनी को ज्वाइन किया था. 2021 में उन्हें को-फाउंडर के तौर पर प्रोमोट किया गया था. जोमैटो ज्वाइन करने से पहले मोहित गुप्ता ट्रैवल पोर्टल Makemytrip के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO)  थे. 

मोहित गुप्ता ने अपने फेयरवेल नोट में कहा कि साढ़े चार साल पहले मैंनें दीपेंद्र गोयल के साथ बेस्ट फूडटेक कंपनी बनाने के लिए ज्वाइन किया. मैं ये कह सकता हूं महामारी और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद बड़ा और मुनाफा बनाने वाली कंपनी बनाने में कामयाब रहे. दीपेंद्र गोयल ने मोहित गुप्ता की तारीफ करते हुए लिखा कि आपने यहां शानदार काम किया है और कंपनी को नई उंचाई के साथ मुनाफा बनाने तक पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि उन्हें मोहित गुप्ता की कमी खलेगी. 

जुलाई 2021 में जोमैटो का आईपीओ आया था और उसमें मोहित गुप्ता की बड़ी भूमिका रही थी. जोमैटो की स्टॉक एक्सचेंज पर शानदार लिस्टिंग रही थी. 76 रुपये के आईपीओ वाले शेयर 169 रुपये के लेवल तक जा पहुंचा. लेकिन अभी शेयर अपने आईपीओ प्राइस 76 रुपये से नीचे ट्रेड कर रहा है. दरअसल लिस्टिंग के एक साल पूरे होने पर बड़े निवेशकों ने शेयर में बिकवाली की थी जिसके चलते शेयर में गिरावट देखी गई. 2022-23 की दूसरी तिमाही में जोमैटो को होने वाले नुकसान में कमी आई है और ये 434.9 करोड़ रुपये से घटकर 250.8 करोड़ रुपये रह गया है. 

ये भी पढ़ें 

India Forex Reserves: भारत के लिए अच्छी खबर, विदेशी मुद्रा भंडार में आया 14.72 अरब डॉलर का उछाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2030 तक भारत में मिलेंगी 35 करोड़ नई नौकरियां, खत्म होगी बेरोजगारी- रिपोर्ट
2030 तक भारत में मिलेंगी 35 करोड़ नई नौकरियां, खत्म होगी बेरोजगारी- रिपोर्ट
IDBI बैंक बिकने के बाद कर्मचारियों की नौकरी पर क्या होगा असर? सरकार ने दिया जवाब
IDBI बैंक बिकने के बाद कर्मचारियों की नौकरी पर क्या होगा असर? सरकार ने दिया जवाब
14.2 किलो के सिलेंडर की बुकिंग में आज लगेंगे कितने पैसे? देखें LPG की ताजा कीमत
14.2 किलो के सिलेंडर की बुकिंग में आज लगेंगे कितने पैसे? देखें LPG की ताजा कीमत
सर्राफा बाजार में हाहाकार! 1,900 रुपये लुढ़का सोना, चांदी 5,500 रुपये टूटी
सर्राफा बाजार में हाहाकार! 1,900 रुपये लुढ़का सोना, चांदी 5,500 रुपये टूटी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget