एक्सप्लोरर

Zomato: दीपिंदर गोयल ने अर्बन कंपनी के बोर्ड से दिया इस्तीफा, अब खुद होम सर्विस सेगमेंट में उतरने को तैयार

Zomato CEO Deepinder Goyal: जोमैटो के सीईओ और को-फाउंडर दीपिंदर गोयल ने अर्बन कंपनी के बोर्ड से बुधवार को इस्तीफा दे दिया है. जानिए अब क्या है प्लान...

Zomato CEO Deepinder Goyal : जोमैटो (Zomato) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. जोमैटो के सीईओ और को-फाउंडर दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने अर्बन कंपनी (Urban Company) के बोर्ड से बुधवार को इस्तीफा दे दिया है. दीपिंदर गोयल अब होम सर्विस सेगमेंट में उतरने जा रहे हैं. दीपिंदर गोयल के स्वामित्व वाली ब्लिकिंट (Blinkit) अब खुद होम सर्विस कैटेगरी (Home Service Categories) में कदम रखने जा रही है. इसके चलते ब्लिंकिट और जोमैटो अब अर्बन कंपनी को सीधी टक्कर देगी. जानिए क्या है नया अपडेट

होम सर्विस सेगमेंट को करेंगे लॉन्च

अर्बन कंपनी के बोर्ड में दीपिंदर गोयल को साल 2022 मार्च में ही डायरेक्टर नियुक्त किया गया था. ब्लिंकिट पहले से ही गुरुग्राम मुख्यालय वाली शेफकार्ट (ChefKart) के जरिए होम शेफ सेवाएं ऑफर करती है. अभी यह तय नहीं हुआ है, ब्लिंकिट होम सर्विस सेगमेंट में किस तरीके से कदम रखेगी. इस संबंध में कोई स्पष्टता नहीं है, और यह भी संभव है कि इस सर्विस को ब्लिंकिट के प्लेटफॉर्म पर ही ऑफर किया जाएगा. ब्लिंकिट ने कर्मचारियों की एक नई टीम बनाई है. होम सर्विस सेगमेंट को लॉन्च करने के लिए कुछ कर्मचारियों को हायर कर दिया है. 

कंपनी को हुआ इतना नुकसान 

दिसंबर तिमाही में जोमैटो को 346.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है. पिछले साल तिमाही में, कंपनी का घाटा 63.2 करोड़ रुपये रहा था. इस दौरान कंपनी की कुल इनकम 1,948.2 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में रहे 1,112 करोड़ रुपये की तुलना में 75.2 प्रतिशत अधिक रहा है. जोमैटो का दिसंबर तिमाही में शुद्ध ऑपरेटिंग घाटा 366.2 करोड़ रुपये रहा है, जो 1 साल पहले इसी तिमाही में 488.8 करोड़ रुपये रहा था.

इतना रहा शेयर का भाव 

इस बीच जोमैटो के शेयर 1 मार्च 2023 को बीएसई पर 2.5 प्रतिशत बढ़कर 54.94 रुपये पर बंद हुए हैं. पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 15.54 फीसदी की तेजी आई है. पिछले 1 साल में इसका शेयर करीब 31.02 फीसदी कम हुआ है. 

ये भी पढ़ें- DA Hike News: होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी! अब 17 फीसदी बढ़कर मिलेगा वेतन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारतीय करेंसी का जलवा! कैसे डॉलर-यूरो को पीछे छोड़ आगे निकला रुपया?
भारतीय करेंसी का जलवा! कैसे डॉलर-यूरो को पीछे छोड़ आगे निकला रुपया?
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget