एक्सप्लोरर

Rapid Rail Project: रैपिड रेल के आनंद विहार स्‍टेशन को देखते रह जायेंगे आप, जानें क्या है खास

आनंद विहार RRTS स्टेशन को 8 मीटर गहरे स्टेशन के रूप में फिर से डिजाइन किया गया है और कॉनकोर्स लेवल को जमीनी स्तर पर स्थानांतरित कर दिया गया.

Rapid Rail Projects in India : एनसीआर में रैपिड रेल (Rapid Rail) लाने की तैयारी जोर शोर से चल रही है. बताया जा रहा है कि आनंद विहार स्‍टेशन को इस तरह बनाया जायेगा, जो कि ऐसा एकमात्र स्टेशन होगा, जिसे आप देखते रह जायेंगे. आपको बता दें दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल (आरआरटीएस-RRTS) कॉरिडोर का आनंद विहार स्टेशन जमीन से महज़ एक तल नीचे होगा. इस स्टेशन का यूनिक डिजाइन मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन की परिकल्पना को और मजबूती देने वाला है. एक परिवहन साधन से दूसरे साधन में यात्रियों (Passengers) की सुविधाजनक आवाजाही सुनिश्चित करेगा.

जमीन के अंदर हो रहा तैयार 
आमतौर देखा गया है कि शहरी परिवहन के लिए एक अंडरग्राउंड स्टेशन जमीन से नीचे, दो स्तर नीचे बनाया जाता है, जिस कारण यह पर्याप्त गहरा हो जाता है. आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन का निर्माण भूमितल से केवल 8 मीटर नीचे किया जाएगा, जो स्टेशन को न केवल इंजीनियरिंग का चमत्कार बल्कि अपनी तरह का अनूठा बना देगा.

8 मीटर अंदर होगा डिजाइन 
परियोजना के प्रारंभिक रिपोर्ट में स्टेशन को जमीन से 15 मीटर नीचे बनाने की योजना थी. हालांकि, ऐसा करने में मेट्रो इंफ्रास्ट्रक्चर की मौजूदा नींव आरआरटीएस RRTS कॉरिडोर के निर्माण में आड़े आ रही थी. आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन को 8 मीटर गहरे स्टेशन के रूप में फिर से डिजाइन किया गया है और कॉनकोर्स लेवल को जमीनी स्तर पर स्थानांतरित कर दिया गया.

चैलेंजिंग वर्क 
रिडिजाइनिंग के बाद आनंद विहार के मौजूदा मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट के ठीक नीचे स्टेशन का निर्माण चल रहा है. निर्माण और सिविल इंजीनियरिंग की दृष्टि से यह एक बहुत ही चैलेंजिंग कार्य है, यात्री सुविधा के लिए एनसीआरटीसी (NCRTC) नई तकनीकों, रणनीतिक योजना और नए तरीकों का उपयोग करके इसे संभव बना रहा है. स्टेशन का यह नया डिजाइन बुजुर्गों, बच्चों, दिव्‍यांगों और सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगा. उन्हें आरआरटीएस (RRTS) ट्रेनों को पकड़ने के लिए ज्यादा पैदल चलना या चढ़ना नहीं पड़ेगा.

कितना बड़ा आनंद विहार स्‍टेशन 
आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन 297 मीटर लंबा और 35 मीटर चौड़ा होगा. इस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 3 लिफ्ट (प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए 1 और मेट्रो से कनेक्ट करने के लिए 2, 5 एस्केलेटर (3 प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए और 2 मेट्रो से कनेक्ट करने के लिए) और 2 प्रवेश / निकास द्वार उपलब्ध कराए जाएंगे. एक प्रवेश द्वार चौधरी चरण सिंह मार्ग की ओर और दूसरा आनंद विहार रेलवे स्टेशन की ओर होगा.

ये भी पढ़ें-

IRCTC Tour: करना चाहते हैं पशुपतिनाथ के करें दर्शन तो उठाएं आईआरसीटीसी के इस नेपाल टूर पैकेज का लाभ, जानें डिटेल्स

IRCTC E-Catering: ट्रेन में अपनी सीट पर बैठे मंगवाएं टेस्टी खाना! जानें बुकिंग का आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget