एक्सप्लोरर

Vietjet Air Offer: आप सिर्फ 26 रुपये में कर सकते हैं हवाई यात्रा, ऑफर 13 जुलाई तक

Vietjet एयरलाइन गोल्डन वीक में 7,77,777 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टिकट्स छूट के साथ बेच रही है. ये प्रमोशनल टिकट्स 13 जुलाई तक चलेगा.

Vietjet Air Offer Start : एक तरफ देश में पेट्रोल-डीजल के दाम Petrol Diesel Price आसमान छू रहे है, वही दूसरी ओर आप सिर्फ 26 रुपये देकर हवाई यात्रा करने का मौका मिल रहा है. जी हां..मात्र 26 रुपये में यात्रा कर सकते हैं. हवाई जहाजों में उपयोग होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी Aviation Turbine Fuel (ATF) की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है. Airlines भी हवाई टिकट Air Ticket के दाम बढ़ा रही हैं. दरअसल, वियतनाम की एविएशन कंपनी वियतजेट (Vietjet) आपके लिए खास ऑफर लेकर आई है. वियतजेट यह ऑफर चीनी वैलेंटाइंस डे के रूप में मनाए जाने वाले डबल सेवंथ फेस्टिवल पर लेकर है.

26 रुपये है टिकट का दाम
वियतजेट एयरलाइन द्वारा बेचे जा रहे प्रमोशनल टिकट्स की शुरूआत 7,700 वियतनामी डोंग से हो रही है. इस राशि को अगर हम भारतीय रुपये में बदलें तो करीब 26 रुपये आएंगे. आइए जानते हैं कैसे...वियतनाम की करेंसी भारतीय रुपये की तुलना में काफी कमजोर है. एक वियतनामी डोंग यानी (VND) 0.0034 भारतीय रुपये के बराबर होता है. इस तरह 7,700 वियतनामी डोंग 26.08 रु के बराबर होंगे.

गोल्डन वीक में सस्ते टिकट
वियतजेट ग्राहकों के लिए एक गोल्डन वीक लेकर आया है. इसमें यह एयरलाइन रियायती दाम पर प्रमोशनल टिकट्स बेच रही है. एयरलाइन इस गोल्डन वीक में 7,77,777 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टिकट्स छूट के साथ बेच रही है. इन टिकट्स की कीमत 7,700 वियतनामी डोंग (VND) से शुरू हैं. ये प्रमोशनल टिकट्स 7 जुलाई से शुरू हो गया है, जो 13 जुलाई तक चलेगा. 

ऐसे ख़रीदे टिकट
ग्राहक इन टिकटों को वियतजेट की वेबसाइट www.vietjetair.com पर जाकर खरीद सकते हैं. इसके अलावा वियतजेट एयर के मोबाइल एप्स अथवा फेसबुक के बुकिंग सेक्शन www.facebook.com/vietjetvietnam पर जाकर भी टिकट्स खरीदे जा सकते हैं. अगर ग्राहक Vietjet SkyClub से बुकिंग या भुगतान करते हैं, तो कोई पेमेंट फीस नहीं लगेगी.

इन रूट्स के लिए हैं टिकट
वियतजेट की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ये प्रमोशनल टिकट्स वियतनाम में घरेलू रूट्स और अंतरराष्ट्रीय रूट्स दोनों पर लागू होंगे. एयरलाइन की वेबसाइट पर बताया गया, "प्रमोशनल टिकट भारत, कोरिया गणराज्य, जापान, इंडोनेशिया (बाली), थाईलैंड, सिंगापुर, मलेशिया में आकर्षक जगहों के लिए हैं. उड़ान की अवधि 15 अगस्त 2022 से 26 मार्च, 2023 तक की होगी. इसमें राष्ट्रीय अवकाश शामिल नहीं हैं.

भारत में 4 सेवाएं एयरलाइन चालू 
वियतजेट ने भारत के लिए आधिकारिक तौर पर 4 सेवाएं शुरू की थीं. ये सेवाएं भारतीय शहर मुंबई और वियतनामी शहर हो ची मिन्ह सिटी/हनोई तथा नई दिल्ली/मुंबई से फू क्वोक आदि शहरों के बीच हैं. नई दिल्ली को हो ची मिन्ह सिटी/हनोई से जोड़ने वाली दोनों देशों की पहली सीधी हवाई सेवाओं की शुरूआत बीते अप्रैल में ही हो गई. इस रूट पर हर सप्ताह 3 से 4 फ्लाइट की फ्रीक्वेंसी है. मुंबई-फू क्वोक रूट पर 9 सितंबर, 2022 से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को 4 साप्ताहिक उड़ानें शुरू होगी. नई दिल्ली और फू क्वोक के बीच सेवाएं भी 9 सितंबर, 2022 से ही शुरू होंगी. यह फ्लाइट प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को होंगी.

ये भी पढ़ें-

ITR फाइल करते वक्त ये जानकारियां जरूर करें दर्ज, नहीं तो आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस

Railway Update: यात्रीगण ध्यान दें! रेलवे ने आज कुल 136 ट्रेनों को किया रद्द, जानें अपनी ट्रेन का स्टेटस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
Gold- Silver Price Today: क्या सावन में सस्ता होगा सोना? जानें आज 25 जुलाई को कितना है सोने- चांदी का भाव
Gold- Silver Price Today: क्या सावन में सस्ता होगा सोना? जानें आज 25 जुलाई को कितना है सोने- चांदी का भाव
CJP Protest: 'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी
'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget