एक्सप्लोरर

YES BANK निफ्टी के सभी इंडेक्स से 19 मार्च को ही बाहर होगा, पहले 27 मार्च को होना था बदलाव

एनएसई इंडाइसेज ने बयान में कहा कि यस बैंक की जगह निफ्टी 50 में श्री सीमेंट और बैंक निफ्टी में इसकी जगह बंधन बैंक लेंगे.

नई दिल्ली: मुसीबतों में घिरे हुए यस बैंक को निफ्टी 50, बैंक निफ्टी और दूसरे निफ्टी इंडेक्स से 19 मार्च को हटा दिया जाएगा. एनएसई इंडाइसेज ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है.

एनएसई की सब्सिडियरी एनएसई इंडाइसेज ने एक बयान में कहा कि पहले यह बदलाव 27 मार्च को किया जाने वाला था. हालांकि यस बैंक और इसके रीकंस्ट्रक्शन को लेकर हाल में हुए बदलावों को देखते हुए इसे तय समय से पहले ही 19 मार्च को ही बाहर करने का फैसला लिया गया है. ये फैसला एनएसई इंडाइसेज की सूचकांक रखरखाव उपसमिति ने लिया है.

एनएसई इंडाइसेज ने बयान में कहा कि यस बैंक की जगह निफ्टी 50 में श्री सीमेंट और बैंक निफ्टी में इसकी जगह बंधन बैंक लेंगे. यस बैंक को निफ्टी 100 और निफ्टी 500 से भी बाहर किया जाएगा. निफ्टी 100 में इसकी जगह अडानी ट्रांसमिशन और निफ्टी 500 में स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लेंगी.

पिछले हफ्ते जारी हुआ नोटिफिकेशन

पिछले हफ्ते सरकार ने यस बैंक पुनर्गठन योजना को अधिसूचित कर दिया था. इसके मुताबिक संकट में फंसे निजी क्षेत्र के बैंक पर लगी रोक 18 मार्च को हटा ली जाएगी. वर्तमान प्रशासक प्रशांत कुमार को नवगठित बोर्ड का प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया गया है. गजट अधिसूचना में बताया गया कि यस बैंक पुनर्गठन योजना 13 मार्च, 2020 से प्रभावी होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में मजदूर की पत्नी ने जीती 1 करोड़ की लॉटरी, 7 रुपए में खरीदा था टिकट
पंजाब में मजदूर की पत्नी ने जीती 1 करोड़ की लॉटरी, 7 रुपए में खरीदा था टिकट
15 घंटे की उड़ान और खाने को कुछ नहीं, अब ग्राहक को 50000 देगी ये एयरलाइन
15 घंटे की उड़ान और खाने को कुछ नहीं, अब ग्राहक को 50000 देगी ये एयरलाइन
2030 तक भारत में मिलेंगी 35 करोड़ नई नौकरियां, खत्म होगी बेरोजगारी- रिपोर्ट
2030 तक भारत में मिलेंगी 35 करोड़ नई नौकरियां, खत्म होगी बेरोजगारी- रिपोर्ट
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30213 करोड़ के इश्यू पर आई 7.40 लाख करोड़ की बोलियां
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30213 करोड़ के इश्यू पर आई 7.40 लाख करोड़ की बोलियां

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget