एक्सप्लोरर

Year Ender 2022: साल 2022 अडानी स्टॉक्स के लिए रहेगा यादगार, समूह के शेयरों ने निवेशकों को किया मालामाल!

Adani Stocks: गौतम अडानी खुद भी दुनिया में अमीरों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए. तो उनके शेयरों ने बीते एक साल में गजब की तेजी दिखाई है.

Adani Group Stocks: साल 2022 अडानी समूह के शेयरों के नाम रहने वाला है. अडानी समूह के शेयरों में जबरदस्त तेजी की बदौलत समूह के चेयरमैन गौतम अडानी कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए. 2022 में नेटवर्थ में उछाल के मामले में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा गौतम अडानी के नेटवर्थ में उछाल आया है. Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक 2022 में गौतम अडानी के नेटवर्थ में 47 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. 

4 शेयरों ने दिए मल्टीबैगर रिटर्न

गौतम अडानी दुनिया में तीसरे सबसे अमीर हैं तो इसका का श्रेय स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड अडानी समूह के शेयरों को जाता है. स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड 7 शेयरों में से 4 शेयरों ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. बात करें अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज की तो एक साल पहले शेयर 1630 रुपये पर ट्रेड कर रहा ये शेयर अब 4036 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. यानि एक साल में शेयर ने 148 फीसदी का रिटर्न दिया है. अडानी टोटल गैस का शेयर एक साल पहले 1768 रुपये पर ट्रेड कर रहा था जो अब 3607 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. यानि शेयर ने एक साल में 104 फीसदी का रिटर्न दिया है. अडानी पावर का शेयर एक साल पहले 98 रुपये पर ट्रेड कर रहा था तो अब 303 रुपये पर कारोबार कर रहा है. एक साल में अडानी पावर के शेयर ने 210 फीसदी का रिटर्न दिया है. 2022 में अडानी समूह अपनी एफएमसीजी कंपनी अडानी विल्मर का आईपीओ 230 रुपये प्रति शेयर के रेट पर लाई थी. और इस शेयर ने लिस्टिंग के बाद से निवेशकों को 174 फीसदी का रिटर्न दिया है. 

समूह के इन शेयरों में भी तेजी

अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर एक साल पहले 1410 रुपये पर ट्रेड कर रहा था जो अब 2036 रुपये पर कारोबार कर रहा है. एक साल में अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर ने निवेशकों को 44 फीसदी का रिटर्न दिया है. अडानी ट्रांसमिशन का शेयर एक साल पहले 1688 रुपये पर ट्रेड कर रहा जो अब 2657 रुपये पर कारोबार कर रहा है. यानि शेयर ने एक साल में 57 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को दिया है. अडानी पोर्ट्स का शेयर एक साल पहले 717 रुपये पर ट्रेड कर रहा था जो अब 890 रुपये पर कारोबार कर रहा है. यानि एक साल में शेयर में 24 फीसदी की तेजी गई है.  जो एक साल पहले 651 रुपये के करीब था. 

19 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है मार्केट कैप

एक साल पहले अडानी समूह का मार्केट कैप 9.6 लाख करोड़ रुपये रुपये हुआ करता था जो बढ़कर 19 लाख करोड़ रुपये के करीब जा पहुंचा है.  Hurun India Rich List 2022 के मुताबिक अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में आई इस तेजी के चलते गौतम अडानी की संपत्ति में 116 फीसदी का उछाल आया है. हुरुन इंडिया के एमडी और चीफ रिसर्चर अनस रहमान जुनैद ने कहा था कि किसी भारतीय द्वारा संपत्ति जोड़ने के लिहाज से वर्ष 2022 अडानी समूह के इस शानदार उदय के लिए याद किया जाएगा. आपको बता दें गौतम अडानी के अडानी ग्रुप ने हाल ही में अंबुजा सीमेंट और एसीसी को खरीदकर सीमेंट सेक्टर में भी पांव जमा लिया है और देश की दूसरी बड़ी उत्पादक समूह बन गई है. अब अडानी समूह एनडीटीवी में हिस्सेदारी खरीदकर मीडिया सेक्टर में पांव जमाने जा रही है. 

ये भी पढ़ें

Multibagger Stock: IPO लाने वाली इस कंपनी के स्टॉक ने 3 महीनों में दिया 800 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न! आपके पोर्टफोलियो में है ये शेयर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rent vs Buy Home: 20 साल की गुलामी कौन करे! EMI का जहर नहीं रेंट का शरबत पी रहे आज के युवा, नहीं खरीद रहे प्रॉपर्टी
20 साल की गुलामी कौन करे! EMI का जहर नहीं रेंट का शरबत पी रहे आज के युवा, नहीं खरीद रहे प्रॉपर्टी
Content Creator: भारत के 66% कंटेंट क्रिएटर्स अब छोटे शहरों से, लेकिन नहीं कर पा रहे कमाई, जानें इसका क्या कारण है
भारत के 66% कंटेंट क्रिएटर्स अब छोटे शहरों से, लेकिन नहीं कर पा रहे कमाई, जानें इसका क्या कारण है
Bank Deal: बिकने जा रहा देश का ये बड़ा बैंक, कनाडा के अरबपति खरीद रहे, क्या आपका भी है इसमें खाता?
बिकने जा रहा देश का ये बड़ा बैंक, कनाडा के अरबपति खरीद रहे, क्या आपका भी है इसमें खाता?
Noida Airport: जेवर एयरपोर्ट का एक महीना पूरा, उम्मीदें आसमान पर लेकिन रफ्तार सुस्त, क्यों नहीं मिल रहे यात्री?
जेवर एयरपोर्ट का एक महीना पूरा, उम्मीदें आसमान पर लेकिन रफ्तार सुस्त, क्यों नहीं मिल रहे यात्री?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget