एक्सप्लोरर

Year Ender 2018: सेमी हाई स्पीड ट्रेन से लेकर एसी लोकल ट्रेन तक, रेलवे ने हासिल की ये उपलब्धियां

इस साल भारतीय रेलवे ने कई उपलब्धियां हासिल की जिनमें स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करने के लिये 12 हजार हॉर्स पावर के इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव इंजन को रेलवे के बेड़े में शामिल करने से लेकर, एशिया का दूसरा सबसे लंबा बोगीबिल पुल का उद्घाटन करने की कामयाबियां तक है.

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे के लिये 2018 उपलब्धियों भरा साल रहा. यह साल पहली स्वदेशी सेमी हाई स्पीड ट्रेन का निर्माण, पहली वातानुकूलित लोकल ट्रेन और सबसे लंबे पुल के उद्घाटन के अलावा डीजल से चलने वाले एक इंजन को बिजली इंजन में बदलने के लिये याद किया जाएगा. लेकिन शायद रेलवे की सबसे बड़ी उपलब्धि इस साल बीते तीन दशकों के दौरान रेल हादसों में आई कमी है. इस साल अप्रैल से 15 दिसंबर 2018 के बीच 45 रेल हादसे हुए जिनकी तादाद बीते साल इस समयावधि में 54 थी.

हालांकि ट्रेनों के समय में देरी, खाने की खराब गुणवत्ता और कैटररों द्वारा ज्यादा वसूली से यात्री पूरे साल परेशान रहे. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "पिछले साढ़े चार सालों में हमने परिवर्तनकारी सुधार लागू करने की दिशा में नया माहौल पैदा किया है. इस दौरान महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किए गए और सभी हदों को धकेलकर विकास की राह पर आगे बढ़े." गोयल ने बताया कि इसका नतीजा यह हुआ कि यह साल भारतीय रेलवे के लिये कई कामयाबियों का साल रहा. अगर भारतीय रेलवे को इस साल उसकी कामयाबी के लिये कोई टैगलाइन दी जाए, तो वह शायद यह होगी- "2018, कई कामयाबियों से भरा एक साल"

इस साल हाईस्पीड ट्रेन टी-18 का रायबरेली की इंटिग्रल कोच फैक्ट्री में निर्माण किया जाना भी बड़ी उपलब्धि है. अधिकतम 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली इस ट्रेन को बनाने में 97 करोड़ रुपए खर्च हुए. हालांकि अभी तक इसे रेलवे के बेड़े में शामिल करने की तिथि तय नहीं है. टी-18 ट्रेन शताब्दी ट्रेनों की जगह लेगी और शुरुआत में दिल्ली से वाराणसी के बीच चलेगी.

Year Ender 2018: जेफ बेजोस से लेकर मुकेश अंबानी तक, साल भर चर्चा में बने रहे ये धनवान

सेमी हाईस्पीड और हाईस्पीड ट्रेनों के परीक्षण के लिए रेलवे ट्रैक बनाने पर चल रहा काम 

सरकारी आकलन के मुताबिक 60 हजार किलोमीटर में फैली रेलवे पटरियों की 0.3 फीसदी पटरियां ही 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों के लिये दुरुस्त हैं. लिहाजा ऐसे नेटवर्क पर पूरी रफ्तार के साथ ट्रेन चल पाएंगी या नहीं, यह सिर्फ वक्त ही बता पाएगा. रेलवे एक और परियोजना के तहत सेमी हाईस्पीड और हाईस्पीड ट्रेनों के परीक्षण के लिये जयपुर और फुलेरा के बीच 40 किलोमीटर के अंडाकार रेलवे ट्रैक बनाने पर भी काम कर रहा है. इस परियोजना के पूरा होते ही भारत ऐसे ट्रैक बनाने वाला पांचवा देश बन जाएगा.

इन सब के अलावा यह साल स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करने के लिये 12 हजार हॉर्स पावर के इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव इंजन को रेलवे के बेड़े में शामिल होने के लिये भी याद किया जाएगा. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आधारभूत ढांचा पर खास जोर दिया जा रहा है. इस क्रम में देश का सबसे लंबा बोगीबिल पुल शुरू हो गया है. यह पुल असम तथा अरुणाचल प्रदेश को जोड़ने वाले रेल-सड़क पुल है.

Year Ender 2018: साल भर सरकार और आर्थिक जगत की इन हस्तियों के बीच रहा टकराव

एशिया का दूसरा सबसे लंबा बोगीबिल पुल का किया गया उद्घाटन

एशिया का दूसरा सबसे लंबा बोगीबिल पुल 16 साल में बनकर तैयार हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस के दिन इसका उद्घाटन किया. इस पुल के जरिये असम के तिनसुकिया और अरुणाचल के नाहर लागुन के बीच यात्रा के समय में करीब 10 घंटे की कमी आई है. रेलवे की इस साल की उपलब्धियों में गुजरात में पहले परिवहन विश्वविद्यालय की स्थापना, मुंबई उपनगरीय रेलवे की पहली वातानुकूलित लोकल ट्रेनों की शुरुआत भी शामिल है.

यह भी देखें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप पर शक और ब्लॉक हो गए उनके बैंक खाते, क्यों हुआ एक्शन?
ट्रंप पर शक और ब्लॉक हो गए उनके बैंक खाते, क्यों हुआ एक्शन?
मंगलवार को शेयर मार्केट की बदली चाल, सेंसेक्स गया ऊपर; 70 अंक लुढ़का निफ्टी
मंगलवार को शेयर मार्केट की बदली चाल, सेंसेक्स गया ऊपर; 70 अंक लुढ़का निफ्टी
आज बैंक बंद है क्या? मंगलवार को क्या है छुट्टी का कारण
Bank Holiday 4 August: आज बैंक बंद है क्या? मंगलवार को क्या है छुट्टी का कारण
ट्रंप की धमकियों से नहीं डरा हिंदुस्तान, जुलाई में भर-भरकर खरीदा रूसी तेल
ट्रंप की धमकियों से नहीं डरा हिंदुस्तान, जुलाई में भर-भरकर खरीदा रूसी तेल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget