एक्सप्लोरर

Yatra Online Limited IPO: यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड भी लेकर आ रही है अपना आईपीओ, सेबी के पास ड्रॉफ्ट पेपर किया दाखिल

Yatra Online Limited IPO: यात्रा ऑनलाइन की मूल कंपनी यात्रा ऑनलाइन इंक अमेरिकी बाजार नैसडेक में सूचीबद्ध है.

Yatra Online Limited IPO: एक और ट्रैवल कंपनी शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी कर रही है. यात्रा सेवाएं देने वाली कंपनी यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड ( Yatra Online Limited) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए बाजार नियामक सेबी ( Securities Exchange Board Of India) के समक्ष मसौदा दस्तावेज दाखिल किए हैं. 

इस IPO के दौरान कंपनी 750 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी करेगी. इसके अलावा 93,28,358 इक्विटी शेयरों की खुली बिक्री पेशकश भी की जाएगी. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष दाखिल दस्तावेज के मुताबिक, यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड आईपीओ से जुटाई जाने वाली राशि का इस्तेमाल रणनीतिक निवेश, अधिग्रहण और कारोबार वृद्धि के लिए करेगी. 

यात्रा ऑनलाइन की मूल कंपनी यात्रा ऑनलाइन इंक अमेरिकी बाजार नैसडेक में सूचीबद्ध है. खुली बिक्री पेशकश के तहत कंपनी टीएचसीएल ट्रैवल होल्डिंग्स साइप्रस लिमिटेड के 88,96,998 इक्विटी शेयरों और पंडारा ट्रस्ट के 4,31,360 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश करेगी. इसके अलावा कंपनी 145 करोड़ रुपये तक के निजी शेयर आवंटन के बारे में भी सोच सकती है. 

बहरहाल कई कंपनी आईपीओ लेकर बाजार में आना चाहती हैं लेकिन रूस यूक्रेन युद्ध के चलते शेयर बाजार में अस्थिरता है जिसके चलते कई कंपनियों ने आईपीओ लाने के फैसले को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है. देश की सबसे बड़ा बीमा कंपनी एलआईसी ने भी अपने आईपीओ लाने के फैसले को फिलहाल टाल दिया है. 

ये भी पढ़ें

ABP Ideas of India: मोदी सरकार का 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य बयानबाजी है या वास्तविकता! जानें क्या बोले मोंटेक सिंह अहलुवालिया

ABP Ideas of India: नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार बोले, 2030 से पहले भारत 5 ट्रिलियन डॉलर का लक्ष्य कर सकता है हासिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget