एक्सप्लोरर

महंगी सब्जियों, ईंधन के चलते जून में थोक महंगाई दर चार साल में सबसे ऊपर पहुंची

आज जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार खाद्य वस्तुओं के वर्ग में महंगाई जून 2018 में 1.80% रही जो मई में 1.60% थी. सब्जियों के भाव सालाना आधार पर 8.12% ऊंचे रहे. मई में सब्जियों की कीमतें 2.51% बढ़ी थीं.

नई दिल्ली: थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई जून में बढ़ कर 5.77% पर पहुंच गई. मुख्य रूप से सब्जियों और ईंधन के महंगा होने से महंगाई का दबाव बढ़ा है.

मई में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई 4.43% और पिछले साल जून में 0.90% थी. आज जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार खाद्य वस्तुओं के वर्ग में महंगाई जून 2018 में 1.80% रही जो मई में 1.60% थी. सब्जियों के भाव सालाना आधार पर 8.12% ऊंचे रहे. मई में सब्जियों की कीमतें 2.51% बढ़ी थीं. बिजली और ईंधन क्षेत्र की महंगाई दर जून में बढ़कर 16.18% हो गई जो मई में 11.22% थी. इसकी प्रमुख वजह वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ना है. इस दौरान आलू की कीमतें एक साल पहले की तुलना में 99.02% ऊंची चल रही थीं. मई में आलू में महंगाई 81.93% थी. इसी प्रकार प्याज की महंगाई दर जून में 18.25% रही है जो इससे पिछले महीने 13.20% थी. दालों के दाम में गिरावट बनी हुई है. जून में दाल दलहनों के भाव सालाना आधार पर 20.23% घट गए थे. सरकार ने अप्रैल की थोक मूल्य महंगाई को संशोधित कर 3.62% कर दिया है. प्रारंभिक आंकड़ों में इसके 3.18% रहने का अनुमान लगाया गया था . पिछले हफ्ते खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी हुए थे. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा महंगाई जून में पांच प्रतिशत रही जो पांच महीने का उच्च स्तर है. उल्लेखनीय है कि देश की मौद्रिक नीति को तय करने में भारतीय रिजर्व बैंक मुख्यत : खुदरा महंगाई के आंकड़ों का इस्तेमाल करता है. बढ़ती महंगाई दर रिजर्व बैंक के अनुमान के मुताबिक ही है. बैंक ने अपने ताजा अनुमान में अक्तूबर- मार्च छमाही में खुदरा महंगाई दर 4.7% रहने का अनुमान जताया है. इससे पहले उसका पूर्वानुमान 4.4% था. मौद्रिक नीति समीक्षा की पिछली बैठक में रिजर्व बैंक ने नीतिगत ब्याज दरों में 0.25% की बढ़ोत्तरी की थी . केंद्रीय बैंक ने चार साल बाद नीतिगत दर में वृद्धि की है. मौद्रिक नीत समिति की अगली तीन दिवसीय समीक्षा बैठक 30 जुलाई से एक अगस्त के बीच होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget