एक्सप्लोरर

WPI Inflation: सर्दी में लगा बढ़ती कीमतों का करेंट, दिसंबर में थोक महंगाई दर में दिखी बढ़ोतरी

WPI Inflation: सर्दी में बढ़ती कीमतों का करेंट लगा है और पिछले महीने यानी दिसंबर में थोक महंगाई दर में इजाफा देखा गया है.

WPI Inflation: दिसंबर के महीने में खाने-पीने की चीजों के दाम कम होने का असर थोक महंगाई दर पर नहीं देखा गया. दिसंबर में थोक महंगाई दर बढ़कर 0.73 फीसदी पर आ गई है जो कि इससे पिछले महीने यानी नवंबर 2023 में 0.26 फीसदी पर रही थी. थोक महंगाई दर का ये आंकड़ा पिछले 9 महीने का सबसे उच्च स्तर है. वाणिज्य मंत्रालय ने आज दोपहर ये आंकड़ा जारी किया है. थोक महंगाई दर आधारित सूचकांक या थोक महंगाई दर नंवबर में 0.26 फीसदी पर थी जबकि पिछले साल दिसंबर 2022 में ये 5.02 फीसदी पर रही थी.

डिफ्लेशन जोन से बाहर निकल रही थोक महंगाई दर

ये लगातार दूसरा महीना है जब थोक महंगाई दर शून्य से ऊपर के स्तर पर आई है. हालांकि साल 2023-24 के अब तक के आंकड़े को देखें तो ये डिफ्लेशन जोन यानी -1.1 फीसदी के दायरे में रही है.

WPI महंगाई दर के तीन मुख्य समूहों की महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है. अगर इनके आधार पर देखें तो-

प्राइमरी आर्टिकल्स की महंगाई दर में 2.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. (MoM)

फ्यूल एंड पावर प्राइस इंडेक्स में 0.71 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. (MoM)

मैन्यूफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स के प्राइस इंडेक्स में 0.21 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. (MoM)

इसके नतीजे के तौर पर सभी कमोडिटी इंडेक्स में 0.85 फीसदी की गिरावट पिछले महीने के मुकाबले दर्ज की गई है. 

खाद्य महंगाई दर में भी दिखी गिरावट

नवंबर के मुकाबले खाने-पीने की चीजों के दाम में भी 1.78 फीसदी की गिरावट इसके पिछले महीने यानी नवंबर के मुकाबले देखी गई है. इसकी मुख्य वजह सब्जियों के दाम में कमी, फल, अंडा, मांस और मछली के अलावा दालों के दाम में भी कटौती की रही है.

रिटेल इंफ्लेशन रेट में भी दिखा था इजाफा

हालांकि दिसंबर महीने में खुदरा महंगाई दर में बढ़ोतरी देखी गई थी और रिटेल इंफ्लेशन रेट 5.69 फीसदी पर रही थी. ये बढ़ोतरी मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं की कीमतों में उछाल के चलते देखी जाने की बात कही गई है.

वित्तीय एक्सपर्ट का क्या है कहना

केयरएज रेटिंग्स (CareEdge Ratings) की चीफ इकोनॉमिस्ट रजनी सिन्हा का थोक महंगाई दर पर कहना है कि दिसंबर में लगातार दूसरे महीने थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर पॉजिटिव क्षेत्र में बनी हुई है.  हालांकि पावर और फ्यूल के साथ साथ मैन्यूफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स यानी दोनों मेन कैटेगरी में डिफ्लेशन यानी अपस्फीति जारी रही है.

थोक खाद्य महंगाई दर में बढ़ोतरी के कारण कुल महंगाई दर में इजाफा देखा गया है. लगातार बढ़ते आधार पर खान-पान सहित सभी कैटेगरी में व्यापक संकुचन देखा गया है. सपोर्टिव बेस के गायब होने के बावजूद, ग्लोबल कमोडिटी के रेट में लगातार कमी के साथ इस वित्तीय वर्ष की बाकी बचे समय के लिए WPI महंगाई दर 1 फीसदी के आसपास रहने की उम्मीद है. हालांकि, खरीफ की फसल को लेकर अनिश्चितता, रबी की बुआई की प्रोग्रेस, मिडिल-ईस्ट में जियो पॉलिटिकल तनाव और वैश्विक विकास की स्पीड को प्रमुखता से निगरानी योग्य फैक्टर के तौर पर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Updates: शेयर बाजार में ऐतिहासिक ऊंचाई, पहली बार 73,000 के पार सेंसेक्स, निफ्टी 22 हजार के ऊपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना छोड़ चांदी खरीद रहे लोग, डबल हुई डिमांड; अब BIS उठाने जा रहा बड़ा कदम
सोना छोड़ चांदी खरीद रहे लोग, डबल हुई डिमांड; अब BIS उठाने जा रहा बड़ा कदम
साबुन-बिस्किट होंगे महंगे, कई बड़े FMCG ब्रांड्स की दाम बढ़ाने की तैयारी
साबुन-बिस्किट होंगे महंगे, कई बड़े FMCG ब्रांड्स की दाम बढ़ाने की तैयारी
पेट्रोल 102 रुपए, डीजल ने भी तोड़ा 100 का नोट, जानें आज आपके शहर में क्या है भाव
Petrol- Diesel Price Today: पेट्रोल 102 रुपए, डीजल ने भी तोड़ा 100 का नोट, जानें आज आपके शहर में क्या है भाव
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget