एक्सप्लोरर

Ganga Vilas Cruise: काशी से दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज का सफर, जानिए कहां से कहां तक जाएगा

Varanasi से दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज यात्रा 10 जनवरी 2023 से शुरू होगी जो वाराणसी से शुरू होकर करीब 50 दिनों का सफर तय करेगा.

Varanasi-Dibrugarh Cruise: अब जल्द ही आपको भारत में विदेश की तरह रिवर क्रूज यात्रा का अनुभव मिलने जा रहा है. उत्तर प्रदेश के काशी से दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज यात्रा 10 जनवरी 2023 से शुरू होगी. वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक 3200 km का सफर करीब 50 दिनों में तय किया जाएगा. वाराणसी के रविदास घाट से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गंगा विलास क्रूज (Ganga Vilas Cruise) के टाइम टेबल का विमोचन किया है.

विश्व विरासत जगहों पर रुकेगी यात्रा 
50 दिनों की यह यात्रा भारत और बांग्लादेश के 27 रिवर सिस्टम से होकर गुजरेगी तथा 50 से अधिक अहम जगहों पर रुकेगी, जिनमें विश्व विरासत स्थल भी शामिल हैं. यह जलयान राष्ट्रीय उद्यानों एवं अभ्यारण्य से भी गुजरेगा, जिनमें सुंदरबन डेल्टा और काजीरंगा नेशनल पार्क भी शामिल हैं. इस लंबी यात्रा में यात्री परेशान न हो, इसलिए क्रूज पर गीत संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिम आदि सुविधाएं मिलेगी. 

50 दिनों में 3200 Km का सफर 
भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के मुख्य अभियंता रविकांत का कहना है कि गंगा विलास भारत में निर्मित पहला जलयान है. यह पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं के साथ सुरक्षित है. इस क्रूज में 80 पर्यटकों को लेकर 3200 किलोमीटर की यात्रा 50 दिनों में पूरा होगी. 

इन रास्तों से गुजरेगा क्रूज
रविकांत का कहना है कि यह यात्रा एक ही जलयान द्वारा की जाने वाली दुनिया की सबसे लंबी यात्रा होगी. गंगा विलास जलयान में 18 सुइट्स होंगे. गंगा विलास क्रूज वाराणसी से अपनी यात्रा शुरू करेगा और बक्सर, रामनगर, गाजीपुर से गुजरते हुए 8वें दिन पटना पहुंचेगा. पटना से यह 20वें दिन कोलकाता पहुंचेगा. अगले दिन यह बांग्लादेश की सीमा में प्रवेश करेगा. 15 दिन यह बांग्लादेश की जलसीमा में रहेगा. वहां से यह कोलकाता आएगा और बोगीबील (डिब्रूगढ़) पहुंचेगा.

पीपीपी मॉडल पर चलाया जाएगा
वाराणसी-डिब्रूगढ़ क्रूज (The Varanasi-Dibrugarh Cruise) को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल (PPP) पर चलाया जाएगा. इसके लिए भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) और अंतरा लक्ज़री रिवर क्रूज़ व जेएम बक्सी रिवर क्रूज़ ने मेमोंरेंडम ऑफ अंडरस्‍टैंडिंग पर हस्‍ताक्षर किए हैं. क्रूज की टिकट की कीमत इसे चलाने वाली कंपनी ही तय करेगी. 

यह होगा रूट
गंगा विलास क्रूज वाराणसी से अपनी यात्रा शुरू करेगा और बक्सर, रामनगर, गाजीपुर से गुजरते हुए 8वें दिन पटना पहुंचेगा. पटना से यह 20वें दिन कोलकाता पहुंचेगा. अगले दिन यह बांग्लादेश की सीमा में प्रवेश करेगा. 15 दिन यह बांग्‍लादेश की जलसीमा में रहेगा. वहां से यह कोलकाता आएगा और कोलकाता से बोगीबील (डिब्रूगढ़) पहुंचेगा.

गंगा के घाट हो रहे अपग्रेड 
साथ ही जलमार्ग विकास प्रोजेक्ट-2 (जिसे अर्थ गंगा) भी कहा जाता है. जलयान प्राधिकरण गंगा नदी पर 62 लघु सामुदायिक घाटों का विकास व अपग्रेड कर रहा है. इनमें से 15 यूपी में, 21 बिहार में, 3 झारखंड में और 23 पश्चिम बंगाल में हैं. यूपी के वाराणसी और बलिया के बीच 250 किलोमीटर में घाट विकसित हो रहा हैं.

ये भी पढ़ें-

India US Trade Relation: 2030 तक कितना बढ़ेगा भारत-अमेरिका का व्यापार? केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग पर मंडराए संकट के बादल, इस नए सरकारी फैसले से कर्मचारियों और पेंशनर्स में मची खलबली
8वें वेतन आयोग पर मंडराए संकट के बादल, इस नए सरकारी फैसले से कर्मचारियों और पेंशनर्स में मची खलबली

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget