एक्सप्लोरर

प्रमोशन नहीं मिला तो छोड़ दी नौकरी, फिर किया ऐसा काम, ढाई गुना बढ़ी सैलरी

Bengaluru: लंबे समय तक जॉब में प्रमोशन न मिलने पर एक महिला ने बड़ा फैसला लेते हुए नौकरी छोड़ दी. इसके बाद उसने उसी कंपनी में ढाई गुना बढ़ी सैलरी पर दोबारा ज्वाइन किया.

Woman Quits Job for Not getting Promotion: हर नौकरीपेशा व्यक्ति की यह कोशिश रहती है कि उसे लगातार प्रमोशन मिले. प्रमोशन से ना सिर्फ व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि इससे सैलरी में भी इजाफा होता है. मगर कई बार लंबे वक्त तक एक कंपनी में काम करने के बाद भी जब प्रमोशन नहीं मिलता है तो इससे कर्मचारी का आत्मविश्वास कम हो जाता है, लेकिन एक महिला ने इस बात को चुनौती की तरह लिया और कंपनी को छोड़ने के बाद उसी कंपनी में दाई गुना सैलरी पर दोबारा ज्वाइन किया.

भारत के सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरु को देश के आईटी हब के रूप में जाना जाता है. यहां से एक महिला की बेहद प्रेरणादायक कहानी सामने आई है. महिला लंबे वक्त से एक स्टार्टअप कंपनी में काम कर रही थी, लेकिन उसे वहां प्रमोशन नहीं मिल रहा था. दरअसल महिला के पास Ivy League डिग्री नहीं थी जिस कारण कंपनी उसे प्रमोशन नहीं दे रही थी.

महिला ने लिया नौकरी छोड़ने का फैसला

बेंगलुरु के स्टार्टअप कंपनी में काम करने वाली महिला लंबे वक्त से कंपनी में प्रमोशन का इंतजार कर रही थी, लेकिन बार-बार प्रमोशन नहीं मिलने पर उसने एक बड़ा फैसला लिया. दरअसल, कंपनी में प्रमोशन के लिए Ivy League डिग्री की आवश्यकता थी, जो कि महिला के पास नहीं थी. ऐसे में महिला ने कंपनी को अलविदा कहने का फैसला किया और कंपनी से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद उसने विदेश जाकर Ivy League की डिग्री हासिल की. 

दोबारा उसी कंपनी को किया बढ़ी सैलरी पर ज्वाइन

महिला की दिलचस्प कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए आदित्य वेंकटेशन नाम के यूजर ने बताया कि विदेश से प्रतिष्ठित Ivy League डिग्री हासिल करने के बाद महिला दोबारा भारत आई. इसके बाद उसने उसी कंपनी को ज्वाइन किया जहां से वह नौकरी छोड़कर गई थी. खास बात ये है कि महिला ने उसी कंपनी को पहले के मुकाबले ढाई गुना बढ़ी सैलरी पर दोबारा ज्वाइन किया है.

लोगों ने दिया ये रिएक्शन

आदित्य वेंकटेशन का यह पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है और लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि यह बेहद दुख की बात है कि केवल एक Ivy League डिग्री न होने के कारण महिला को इतने समय तक प्रमोशन से दूर रखा गया. वहीं कुछ यूजर्स ने कंपनी की आलोचना करते हुए इसे बेहद खराब रवैया करार दिया. वहीं एक यूजर ने महिला के दोबारा उसी कंपनी को ज्वाइन करने के फैसले को गलत बताते हुए लिखा कि दोबारा से उस टॉक्सिक वर्क कल्चर में काम करने का महिला का फैसला सही नहीं है. वहीं कुछ यूजर्स महिला की मेहनत और लगन की सराहना भी करते नजर आए. 

ये भी पढ़ें-

Silver Decline: चांदी में बेतहाशा गिरावट, 2000 रुपये टूटकर नीचे आई तो सोना भी 600 रुपये तक हुआ सस्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget