एक्सप्लोरर

Women's Borrower: सबसे ज्यादा इस तरह लोन लेती हैं महिलाएं, घर खरीदने में भी बढ़ा रहीं हिस्सेदारी

Women's Day 2024: पिछले कुछ सालों में कर्ज लेने वाले बैंक ग्राहकों में महिलाओं की संख्या बढ़ी है. यह बढ़ोतरी पर्सनल लोन से लेकर गोल्ड लोन तक लगभग हर कैटेगरी में हुई है...

हालिया सालों में कर्ज लेने वाली महिलाओं की संख्या में तेजी आई है. चाहे गोल्ड लोन हो या पर्सनल लोन अथवा होम लोन, खुदरा कर्ज में महिलाओं की हिस्सेदारी लगातार बढ़ी है. क्रेडिट ब्यूरो सीआईआरएफ हाई मार्क ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें महिला कर्जदारों को लेकर कई दिलचस्प बातें बताई गई हैं.

गोल्ड लोन में सबसे ज्यादा है हिस्सा

सीआईआरएफ की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, महिलाएं सबसे ज्यादा गोल्ड लोन लेना पसंद करती हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि गोल्ड लोन के मामले में कुल कर्जदारों में महिलाओं की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 44 फीसदी है. वहीं एजुकेशन लोन लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी 36 फीसदी है. इसी तरह होम लोन के मामले में महिलाओं की हिस्सेदारी 33 फीसदी और प्रॉपर्टी लोन में 30 फीसदी है. सबसे कम 24 फीसदी हिस्सेदारी बिजनेस लोन में है.

पहले से ज्यादा ले रही हैं कर्ज

रिपोर्ट बताती है कि विभिन्न प्रकार के लोन लेने में महिलाएं अब पहले से ज्यादा आगे आ रही हैं. चाहे होम लोन हो या पर्सनल लोन, गोल्ड लोन हो या एजुकेशन लोन, हर कैटेगरी में महिलाओं की हिस्सेदारी पहले से बढ़ी है. उदाहरण के लिए- पहले होल लोन लेने वाले कर्जदारों में महिलाओं की हिस्सेदारी 32 फीसदी थी. साल भर बाद अब महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़कर 33 फीसदी हो गई है.

होम लोन में हिस्सा बढ़ने का कारण

इससे पता चलता है कि अब घर खरीदने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ रही है. रिपोर्ट का कहना है कि होम लोन के मामले में महिला कर्जदारों की बढ़ती संख्या का मुख्य कारण ब्याज दरों का कम रहना है. ज्यादातर बैंक पुरुषों की तुलना में महिलाओं को कम ब्याज पर होम लोन ऑफर करते हैं. सीआरआईएफ के आंकड़ों में जॉइंट लोन भी शामिल हैं.

इस तरह से बढ़ी है हिस्सेदारी

पर्सनल लोन में साल भर पहले महिलाओं की भागीदारी 15 फीसदी थी, जो अब बढ़कर 16 फीसदी पर पहुंच गई है. वहीं गोल्ड लोन में महिला कर्जदारों का हिस्सा साल भर पहले के 41 फीसदी से बढ़कर 43 फीसदी पर पहुंच गया है. एजुकेशन लोन में उनका हिस्सा इस दौरान 35 फीसदी से बढ़कर 36 फीसदी हुआ है. हालांकि बिजनेस लोन में कम हिस्सा चिंता की बात है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का डबल तोहफा, पहले बढ़ाई सब्सिडी और अब सस्ता किया एलपीजी सिलेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget