एक्सप्लोरर

Mutual Fund Tips: म्यूचुअल फंड से पैसे निकालते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है नुकसान

Mutual Fund Tips: अक्सर देखा गया है कि जब अच्छा रिटर्न मिलता है तो निवेशक प्रोफिट बुकिंग (मुनाफा निकालना) और बाजार से बाहर निकलने के बारे में सोचने लगते हैं.

Mutual Funds: एक निवेश ऑप्शन के तौर पर म्यूचुअल फंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. खासकर म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए लोग निवेश करना अधिक पसंद कर रहे हैं. अक्सर देखा गया है कि जब अच्छा रिटर्न मिलता है तो निवेशक प्रोफिट बुकिंग (मुनाफा निकालना) और बाजार से बाहर निकलने के बारे में सोचने लगते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप म्यूचुअल फंड से पैसा निकालना चाहते हैं तो आपको किन बातों पर ध्यान देना चाहिए.

वित्तीय लक्ष्य 
म्यूचुअल फंड से पैसा निकालते वक्त इस बात का आंकलन जरूर करें कि आपने जिस वित्तीय लक्ष्य के लिए पैसा लगाया था वह पूरा हुआ या नहीं. अगर आपका वित्तीय लक्ष्य पूरा नहीं हुआ है तो आपको म्यूचुअल फंड से पैसा निकालने से बचना चाहिए.

कब पैसा निकालें, कब नहीं
स्टॉक और कमोडिटी बाजार की अस्थिरता की वजह से भी निवेशक पैसा निकालने का फैसला ले लेते हैं. दरअसल एक निवेशक के तौर पर तब प्रोफिट बुक करना चाहिए जब बाजार चढ़ रहा हो. जब स्टॉक की कीमतें नीचे आ रही हों तो अधिक निवेश करना चाहिए. बाजार को समय जरूर देना चाहिए लेकिन रणनीती के साथ.

एक को छोड़ दूसरे फंड में जाना
इक्विटी म्यूचुअल फंड में लंबी अवधि के लिए निवेश किया जाना चाहिए लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पैसा लगाने के बाद आप आराम से बैठ जाएं. किसी वित्तीय सलाहकार की मदद से नियमित रूप से फंड के प्रदर्शन की समीक्षा करें. वित्तीय सलाहकार अगर किसी बेकार या कमजोर फंड से बाहर निकलने की सलाह दें तो आप किसी अन्य फंड्स में जा सकते हैं.

इन बातों का भी रखें ध्यान
अगर आप पैसा निकालना ही चाहते हैं तो चरणबद्ध तरीके से इक्विटी निवेश से बाहर निकलने के बारे में सोच सकते हैं. आप डेब्ट फंड्स में एंट्री कर सकते हैं. इन्हें अपेक्षाकृत कम जोखिम भरा माना जाता है. यदि कोई निवेशक बाजार की बदलती चाल का लाभ उठाना चाहता है, तो बाजार की बदलती परिस्थितियों के अनुरूप फंड के प्रकार को बदलने के लिए सैटेलाइट पोर्टफोलियो का इस्तेमाल करे.

(यहां ABP News द्वारा किसी भी फंड में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है. यहां दी गई जानकारी का सिर्फ़ सूचित करने का उद्देश्य है. म्यूचुअल फंड निवेश बाज़ार जोखिम के अधीन हैं, योजना संबंधी सभी दस्तावेज़ों को सावधानी से पढ़ें. योजनाओं की NAV, ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव सहित सिक्योरिटी बाज़ार को प्रभावित करने वाले कारकों व शक्तियों के आधार पर ऊपर-नीचे हो सकती है. किसी म्यूचुअल फंड का पूर्व प्रदर्शन, आवश्यक रूप से योजनाओं के भविष्य के प्रदर्शन का परिचायक नहीं हो सकता है. म्यूचुअल फंड, किन्हीं भी योजनाओं के अंतर्गत किसी लाभांश की गारंटी या आश्वासन नहीं देता है और वह वितरण योग्य अधिशेष की उपलब्धता और पर्याप्तता से विषयित है. निवेशकों से सावधानी के साथ विवरण पत्रिका (प्रॉस्पेक्टस) की समीक्षा करने और विशिष्ट विधिक, कर तथा योजना में निवेश/प्रतिभागिता के वित्तीय निहितार्थ के बारे में विशेषज्ञ पेशेवर सलाह को हासिल करने का अनुरोध है.)

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
GST Council Meeting LIVE: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
LIVE: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज ने नहीं भरी हामी, फिर भी मुनीर सऊदी में पाकिस्तानी सेना भेजने को तैयार
शहबाज ने नहीं भरी हामी, फिर भी मुनीर सऊदी में पाकिस्तानी सेना भेजने को तैयार
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget