एक्सप्लोरर

Wipro layoffs: माइक्रोसॉफ्ट और स्विगी के बाद विप्रो ने 452 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, कहा- अच्छी नहीं थी परफॉर्मेंस

Wipro layoffs: शीर्ष आईटी कंपनियों में से एक विप्रो ने 452 फ्रेशर्स को यह कहकर निकाल दिया कि उनकी परफॉर्मेंस अच्छी नहीं थी. कंपनी ने इन कर्मचारियों के ट्रेनिंग पर खर्च किए को माफ कर दिया है.

Wipro layoffs: ग्लोबल स्तर पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी हो रही है. साल 2023 के पहले महीने में ही बड़ी संख्या में कर्मचारियों की नौकरी जा चुकी है. अभी हाल ही में माइक्रोसाफ्ट में 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी की थी. वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर ने भी कर्मचारियों की संख्या में कमी की है. आने वाले समय में अमेजन, मेटा, माइक्रोसॉफ्ट और सेलफोर्स समेत अन्य कंपनियों की कर्मचारियों को नौकरी निकालने की योजना है. 

अब आईटी सेक्टर की शीर्ष कंपनियों में से एक विप्रो ने 452 फ्रेशर्स को नौकरी से निकाल दिया है. 20 जनवरी को कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा कि कर्मचारियों को उनके खराब परफॉर्मेंस के कारण नौकरी से निकाला गया है. कंपनी ने कहा कि ये कर्मचारी ट्रेनिंग के दौरान ही बार-बार टेस्ट में फेल हो रहे थे. कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि फ्रेशर कर्मचारियों से हम अच्छे काम की उम्मीद करते हैं.

कंपनी ने कहा- माफ किए ट्रेनिंग के पैसे 

कंपनी ने बयान में कहा कि खुद के लिए स्टैंडर्स सेट किया है. उसी हिसाब से कर्मचारियों का चयन होता है. ऐसे में फ्रेशर्स से हम इस मानक के अनुरुप ही काम करने की उम्मीद करते हैं. बता दें कि निकाले गए कर्मचारियों को कंपनी ने टर्मिनेशन लेटर भी जारी कर दिया है. लेटर में कहा गया है कि इन कर्मचारियों के ट्रेंनिग पर 75,000 रुपये खर्च किए हैं. कंपनी ने कहा कि नियम के मुताबिक टेस्ट में फेल होने पर इन कर्मचारियों को ये रकम भरनी थी, लेकिन कंपनी ने इसे माफ कर दिया है. 

​विप्रो ने कमाया लाभ 

विप्रो ने जनवरी 2023 की शुरुआत में अपने Q3 FY23 रिजल्ट जारी किए थे. कंपनी ने पिछले वर्ष की समान तिमाही में 2,969 करोड़ रुपये की तुलना में शुद्ध लाभ में 2.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की थी. इस बढ़ोतरी के साथ ही कंपनी की 3,052.90 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी. 

बता दें कि इस साल माइक्रोसॉफ्ट के 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी के बाद स्विगी ने 380 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. वहीं अमेजन सेलफोर्स समेत कई कंपनियों का बड़ी संख्या में नौकरी से कर्मचारियों को निकालने का प्लान है. 

यह भी पढ़ें

Stock Market: 6 महीने में 460 फीसदी का जोरदार रिटर्न देने वाली ये कंपनी देगी बोनस शेयर, बन रहा है इसमें पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?
DA Hike: सैलरी में बंपर इजाफा, लेवल 1 से 10 तक के कर्मचारियों को कितना फायदा?
DA Hike: सैलरी में बंपर इजाफा, लेवल 1 से 10 तक के कर्मचारियों को कितना फायदा?
करवाचौथ पर पत्नी को देना है खास तोहफा? 5,000 रुपये के बजट में मिलेंगे शानदार गिफ्ट
करवाचौथ पर पत्नी को देना है खास तोहफा? 5,000 रुपये के बजट में मिलेंगे शानदार गिफ्ट
मैनेजर ने 3 बार चुराया टिफिन, बदले में कर्मचारी ने खाया लंच तो HR ने भेजा नोटिस
मैनेजर ने 3 बार चुराया टिफिन, बदले में कर्मचारी ने खाया लंच तो HR ने भेजा नोटिस

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget