एक्सप्लोरर

Wipro: विप्रो ने नई शर्त के साथ घटा दी फ्रेशर्स की सैलरी, जानें फ्रेशर्स ने इसके बाद नौकरी ली या नहीं

Wipro: अजीम प्रेमजी की कंपनी विप्रो ने फ्रेशर्स की सैलरी में कटौती करके नई ज्वाइनिंग कराने की कोशिश की है, जानें इसके बाद फ्रेशर्स का क्या रहा जवाब...

Wipro: भारत की चौथी सबसे बड़ी आईटी कंपनी विप्रो ने हाल ही में फ्रेशर्स को हायर किया है. विप्रो ने फ्रेशर्स की सैलरी साल के 6.5 लाख से घटाकर 3.5 लाख कर दी है. साथ ही इन ऑनबोर्ड ग्रेजुएट्स के सामने जल्द ही ज्वाइनिंग कराने का ऑफर भी कंपनी ने रखा है. इस ऑफर के साथ घटाई हुई सैलरी के बाद फ्रेशर्स ने क्या जवाब दिया- वो आपको चौंका सकता है.

कंपनी का स्टेटमेंट

विप्रो के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जतिन दलाल ने इकॉनोमिक टाइम्स को दिए बयान में बताया, "एसोसिएट्स को दोनों ऑप्शन दिए गए थे, जिसमें 92 फीसदी कैम्पस हायर्स ने लोअर ऑफर को मान लिया". इस 3.5 लाख प्रति साल के पैकेज पर नए जॉइनीज को हायर किया गया है. 

इसका मतलब है कि विप्रो के सैलरी घटाने के बावजूद भी 92 फीसदी फ्रेशर्स ऐसे रहे जिन्होंने इस ऑफर को मान लिया और कंपनी ज्वॉइन कर ली.

विप्रो में ज्वाइनिंग

विप्रो में पहले जहां 6.5 लाख प्रति साल के पैकेज पर फ्रेशर्स की ज्वाइनिंग कराई जाती थी, वही अब 3.5 लाख प्रति साल के पैकेज पर कराई जा रही है. इस सैलरी पर फ्रेशर्स को बैंगलोर हेडक्वार्टर की ओर से ई-मेल किया गया, जिसमें उन्हें इस घटाई हुई सैलरी पर जल्दी जॉइन करने का ऑफर दिया गया. विप्रो के जो सेलेक्टेड कैंडिडेट नहीं माने, उन्हें कंपनी ने अभी कोई ज्वाइनिंग डेट देने से इंकार किया है.

फ्रेशर्स को फायदा

विप्रो कंपनी के प्रवक्ता ने इस पर बताया कि विप्रो ने 2022 के ग्रेजुएट्स को ऑनबोर्ड कर रखा था. लेकिन, जरूरत के अनुसार ऑनबोर्ड प्लान को बदलना पड़ा. हम अच्छे ऑफर देने पर काम कर रहे हैं. अभी दिए गए ऑफर पर फ्रेशर्स को जल्दी जॉइन करने का मौका मिल रहा है. इससे फ्रेशर्स अपनी नई स्किल्स को बढ़ा पायेंगे और अपने सेक्टर के अनुसार विशेषता हासिल कर सकेंगे.

अजीम प्रेमजी की कंपनी है विप्रो

विप्रो कंपनी के संस्थापक भारत के बड़े उद्योगपति अजीम प्रेमजी हैं. इस कंपनी का नाम भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में शामिल है. 31 मार्च, 2023 तक आई रिपोर्ट के मुताबिक इस कंपनी में 2,56,921 लोग काम करते हैं. 

ये भी पढ़ें:

Coal Production: भारत का कोयला उत्पादन के मामले में नया रिकॉर्ड, अप्रैल में 9 फीसदी बढ़कर इतने मिलियन टन हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध की फिर बढ़ी कीमत, लेकिन आपकी जेब से नहीं जाएगा पैसा; जानें मामला
दूध की फिर बढ़ी कीमत, लेकिन आपकी जेब से नहीं जाएगा पैसा; जानें मामला
अब पेमेंट फेल होने का झंझट खत्म, NPCI लाया ऑटो-डेबिट के लिए eNACHLite
अब पेमेंट फेल होने का झंझट खत्म, NPCI लाया ऑटो-डेबिट के लिए eNACHLite
नोएडा में M3M ने 1839 करोड़ में खरीदा 12.5 एकड़ का प्लॉट, DLF को पछाड़ा
नोएडा में M3M ने 1839 करोड़ में खरीदा 12.5 एकड़ का प्लॉट, DLF को पछाड़ा
367 रुपये के पार पेट्रोल, डीजल भी 400 के करीब; यहां सरकार ने बढ़ाए फ्यूल के रेट
367 रुपये के पार पेट्रोल, डीजल भी 400 के करीब; यहां सरकार ने बढ़ाए फ्यूल के रेट

वीडियोज

बिग बॉस 20 Episode 3 Review: Mahhi Vij के रवैये पर उठे सवाल, Captaincy और Nomination का खुलासा
करीना कपूर-Sanjay Leela Bhansali की मुलाकात से फिर शुरू हुआ पुराने Collaboration का Buzz
Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल
Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर जमानत याचिका खारिज उधर अभिषेक बनर्जी के घर से PA को उठा ले गई CID
इधर जमानत याचिका खारिज उधर अभिषेक बनर्जी के घर से PA को उठा ले गई CID
'नरेंद्र मियां जी...', राहुल गांधी पर BJP की टिप्पणी के बाद बोले संजय राउत
'नरेंद्र मियां जी...', राहुल गांधी पर BJP की टिप्पणी के बाद बोले संजय राउत
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया रचेगी इतिहास, एशिया कप में ऐसा कभी नहीं हुआ
सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया रचेगी इतिहास, एशिया कप में ऐसा कभी नहीं हुआ
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
BJP नेता के खिलाफ पोस्ट हटाएगी CJP, मानी हाई कोर्ट की बात
BJP नेता के खिलाफ पोस्ट हटाएगी CJP, मानी हाई कोर्ट की बात
'उज्जैन ने याद दिलाई अयोध्या' खड़े हनुमान जी की मूर्ति मामले पर बोलीं हर्षा रिछारिया
'उज्जैन ने याद दिलाई अयोध्या' खड़े हनुमान जी की मूर्ति मामले पर बोलीं हर्षा रिछारिया
Embed widget