एक्सप्लोरर

UPI Not Working: आपको भी यूपीआई पेमेंट में आ रही है दिक्कत? एनपीसीआई ने बताया कारण, इस तरह से करें ठीक

UPI Glitch: मंगलवार को बहुत सारे यूपीआई यूजर्स को पेमेंट करने में दिक्कतें आईं, जिसके बाद एनपीसीआई ने इसके बारे में अपडेट जारी किया...

यूपीआई यूजर्स को कई बार पेमेंट करने में दिक्कतों को सामना करना पड़ता है. ऐसी ही समस्या कल मंगलवार को भी देखने को मिली, जब कई सारे यूजर्स यूपीआई पेमेंट करने में परेशान हुए. परेशान यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी दिक्कतें साझा कीं. एनपीसीआई ने इसका कारण बता दिया है.

मंगलवार को यूजर्स को गूगल पे, फोन पे, पेटीएम, भीम जैसे यूपीआई ऐप के यूजर्स लेन-देन में परेशान हुए. वे बार-बार प्रयास करने के बाद भी पेमेंट पूरा नहीं कर पा रहे थे. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम यानी एनपीसीआई की मानें तो इसके लिए यूपीआई नहीं, बल्कि कुछ बैंकों के सर्वर की गड़बड़ी जिम्मेदार थी. एनपीसीआई ने कहा कि कुछ बैंकों के साथ इंटरनल टेक्निकल इश्यू थे, जिसके चलते यूपीआई यूजर्स को दिक्कतें आईं.

बैंकों की इंटरनल टेक्निकल दिक्कतें

एनपीसीआई ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- बैंकों को कुछ इंटरनल टेक्निकल दिक्कतें आ रही हैं, इसके चलते यूपीआई कनेक्टिविटी में आ रही दिक्कतों के लिए अफसोस है. एनपीसीआई का सिस्टम पूरी तरह से काम कर रहा है और हम समस्या के तत्काल समाधान के लिए इन बैंकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

इन बैंकों के यूजर्स को हुई परेशानी

बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को विभिन्न यूपीआई ऐप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स ने पेमेंट में दिक्कतों की जानकारी दी. परेशन होने वाले ज्यादातर यूजर एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि के थे. कई यूजर्स ने एचडीएफसी बैंक की अन्य सविर्सेज डाउन होने की भी जानकारी दी.

इस तरह से दूर कर सकते हैं दिक्कत

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब लोगों को यूपीआई से पेमेंट करने में दिक्कतें आई हैं. यूपीआई की सर्विसेज पर भी अन्य तकनीकी सेवाओं की तरह आउटेज का असर होता है. इसे पूरी तरह से दूर नहीं किया जा सकता है, लेकिन कम किया जा सकता है. यूपीआई ऐप की तरफ से यूजर्स को अक्सर सलाह दी जाती है कि वे एक से ज्यादा बैंक के अकाउंट को लिंक करके रखें, ताकि एक बैंक में तकनीकी खामी होने पर भी दूसरे बैंक के जरिए बिना किसी रुकावट के पेमेंट हो सके.

ये भी पढ़ें: कम टैक्स देने वाले राज्यों को मिलता है ज्यादा पैसा? जानिए किस फॉर्मूले से बंटता है राजस्व!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI पर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला, सरकार का बड़ा ऐलान
UPI पर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला, सरकार का बड़ा ऐलान
1 साल का होने वाला है 8वां वेतन आयोग, इन 5 बड़े अपडेट्स को न करें नजरअंदाज
1 साल का होने वाला है 8वां वेतन आयोग, इन 5 बड़े अपडेट्स को न करें नजरअंदाज
Explained: IMF ने भारत की GDP को रॉकेट बनाया! 7% बढ़ोतरी से आदमी की जेब में क्या आया?
IMF ने भारत की GDP को रॉकेट बनाया! 7% बढ़ोतरी से आदमी की जेब में क्या आया?
23 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब पिलाने वाले बार होंगे सील, सरकार का एक्शन
23 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब पिलाने वाले बार होंगे सील, सरकार का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget