एक्सप्लोरर

UPI Payment: क्यों बार-बार फेल हो जाता है यूपीआई से पेमेंट? रिजर्व बैंक ने बता दिया कारण

Why UPI Payment is Failing?: मई महीने के दौरान यूपीआई से औसतन हर रोज 45 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए. वहीं दूसरी ओर महीने के दौरान डाउन-टाइम के 31 मामले सामने आए...

बीते कुछ सालों में देश में यूपीआई की लोकप्रियता काफी बढ़ी है. आज के समय में बड़े शहरों से लेकर दूर-दराज के गांवों तक लोग पेमेंट के लिए सबसे ज्यादा यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि कई बार इसमें लोगों को दिक्कतें भी आ जाती हैं. खासकर उस समय लोगों को परेशानी होने लगती है, जब बार-बार यूपीआई ट्रांजेक्शप फेल होने लगते हैं. आरबीआई ने अब इसका कारण बताया है.

सक्षम है एनपीसीआई की तकनीक

भारतीय रिजर्व बैंक का कहना है कि ऑनलाइन पेमेंट करने में लोगों को बैंकों के सिस्टम में खामी की वजह से दिक्कतें आती हैं. इसके लिए यूपीआई या एनपीसीआई जिम्मेदार नहीं है. यूपीआई और एनपीसीआई की तकनीक इस तरह से सक्षम है कि किसी भी हाल में पेमेंट फेल नहीं हों. यूपीआई पेमेंट फेल होने की बड़ी वजह बैंकों की कमजोर टेक्नोलॉजी है. इसी कारण रिजर्व बैंक सभी बैंकों को टेक्नोलॉजी पर काम करने के लिए कहते रहता है.

आरबीआई ने बताया ये कारण

बीते सप्ताह रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक हुई.  रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए यूपीआई पेमेंट फेल होने के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा- डाउनटाइम यानी पेमेंट सिस्टम में दिक्कत से जुड़े सभी मामलों में सेंट्रल बैंक ये चेक करता है कि क्या एनपीसीआई की ओर से कोई रुकावट आ रही है. जांच में पाया गया कि एनपीसीआई की ओर से कोई समस्या नहीं है. ये दिक्कत बैंकों की ओर से है.

पिछले महीने हुए इतने ट्रांजेक्शन

यूपीआई अभी डेली ट्रांजेक्शन में नए रिकॉर्ड बना रहा है. एनपीसीआई के आंकड़े बताते हैं कि मई में प्रतिदिन औसतन 45 करोड़ से ज्यादा यूपीआई ट्रांजेक्शन हुए. वहीं मई 2024 में विभिन्न बैंकों में डाउन-टाइम के 31 मामले आए, जिनकी वजह से पेमेंट गेटवे 47 घंटे से ज्यादा समय के लिए बंद रहे. यूपीआई के बढ़ते इस्तेमाल के साथ उसके ऊपर लोगों की निर्भरता बढ़ रही है और ऐसे में डाउन-टाइम से बड़े स्तर पर दिक्कतें आ जाती हैं.

खुद ही वापस आ जाता है रिफंड

यूपीआई फिर भी काफी सुरक्षित पेमेंट मोड है. इसमें अगर आपका ट्रांजेक्शन फेल हो जाता है और आपके अकाउंट से पैसे कट जाते हैं, तो ज्यादातर मामलों में पैसे खुद ही रिफंड के रूप में वापस आ जाते हैं. आम तौर पर रिफंड आने में एक घंटे से कम समय लगता है. कुछ मामलों में इससे ज्यादा समय लगता है और रिफंड के लिए 24 से 48 घंटे का इंतजार करना पड़ जाता है. उसके बाद भी रिफंड नहीं आने पर आप आगे शिकायत कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: चुनाव बाद भी नहीं थमी बिकवाली, एफपीआई ने भारत से निकाले इतने हजार करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
Ethanol: पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...
पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...
Share Market: मिडिल क्लास निवेशकों को झटका, इक्विटी पर LTCG टैक्स खत्म नहीं करेगी सरकार
मिडिल क्लास निवेशकों को झटका, इक्विटी पर LTCG टैक्स खत्म नहीं करेगी सरकार
पानी से भी सस्ता पेट्रोल, दुनिया के सबसे सस्ते तेल वाले देशों की लिस्ट आई सामने, पहले नंबर पर कौन?
पानी से भी सस्ता पेट्रोल, दुनिया के सबसे सस्ते तेल वाले देशों की लिस्ट आई सामने, पहले नंबर पर कौन?

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget