एक्सप्लोरर

क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से क्यों बच रहे लोग? पिछले 8 महीने के दौरान सबसे कम फरवरी में खर्च

क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बडे़ बैंक जैसे- एसबीआई, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई से कुछ ही नए कस्टमर जनवरी के फरवरी के महीने में जुड़े.

दैनिक रोजमर्रा के खर्च में बिल भरने से लेकर शॉपिंग तक क्रेडिट कार्ड आज जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है. लगातार बढ़ते डिजिटल ट्रांजेक्शन में यूपीई पेमेंट के साथ ही क्रेडिट कार्ड की भी बहुत अहम भूमिका रही. लेकिन क्रेडिट कार्ड से खर्च में कमी आ रही है.  

जी हां, पिछले आठ महीने के दौरान सबसे कम क्रेडिट कार्ड से खर्च लोगों ने फरवरी के महीने में किया है. रिजर्व बैंक के मुताबिक, फरवरी के महीने में क्रेडिट कार्ड से सिर्फ 1.67 लाख करोड़ रुपये ही खर्च किए गए हैं. हालांकि, क्रेडिट कार्ड से कम खर्च का ये आंकड़ा उस महीने का है जब अधिकतर स्टूडेंट्स अपने बोर्ड एग्जाम को लेकर व्यस्त थे, जबकि नए क्रेडिट कार्ड जारी करने की संख्या आधी हो गई है.

इकॉनोमिक टाइम्स के मुताबिक, जनवरी में 8.2 लाख क्रेडिट कार्ड जारी किए गए थे, जो फरवरी में 4.4 लाख हो गए.

इसके अलावा, शेयर बाजार में पिछले दो महीने में गिरावट की इसकी एक मुख्य वजह रही. उससे पहले लोगों ने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल उस वक्त किया जब उनके शेयर में निवेश ने शानदार परफॉर्म किया. लेकिन, शेयर बाजार में लगातार गिरावट का दौर है, ऐसे में ज्यादातर ने खरीददारी से खुद को परहेज किया है, खासकर मेट्रोपॉलिटन शहरों में.      

क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बडे़ बैंक जैसे- एसबीआई, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई से कुछ ही नए कस्टमर जनवरी के फरवरी के महीने में जुड़े. हालांकि, कुल कार्ड की संख्या जिसका इस्तेमाल हुआ वो जनवरी के 10.88 करोड़ के मुकाबले थोड़ा बढ़कर फरवरी में 10.93 करोड़ हो गई. 

बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, उपभोक्ताओं की खर्च की आदतें भी बदलने लगी हैं. अब लोग स्टोर्स पर कार्ड्स से भी भुगतान कम कर रहे हैं, जो जनवरी में 69,429 करोड़ से घटकर फरवरी में 62,124 करोड़ हो गया. जबकि, ऑनलाइन भुगतान में भी कमी देखी जा रही है, जो जनवरी में 1.15 लाख करोड़ से घटकर फवरी में 1.05 लाख करोड़ हो गया. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये इंडस्ट्री लगातार आगे बढ़ेगी लेकिन धीमी रफ्तार से, क्योंकि कड़े उधार लेन-देन पॉलिसी, उपभोक्ता के बढ़ते ऋण और आर्थिक अनिश्चितताओं की वजह से.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में मचा हाहाकार, 1300 अंक लुढ़का सेंसेक्स, इतनी बड़ी गिरावट के हैं ये 3 बड़े फैक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget