एक्सप्लोरर

मार्च में थोक महंगाई दर में गिरावटः घटकर 5.7% पर आई

नई दिल्ली: मैन्युफैक्चर्ड गुड्स के दाम में गिरावट से थोक महंगाई दर मार्च में घटकर 5.7 फीसदी पर आ गयी. थोक महंगाई या होलसेल प्राइस इंडेक्स (डब्ल्यूपीआई) इस साल फरवरी में 6.55 फीसदी रही थी. वहीं साल दर साल आधार देखें तो पिछले साल मार्च में थोक महंगाई निगेटिव 0.45 फीसदी पर आई थी. हालांकि इस दौरान खाने-पीने की चीजों की महंगाई बढ़ी है. सरकार ने जनवरी की थोक महंगाई दर को संशोधित कर 5.53 फीसदी कर दिया है यानी जनवरी की थोक महंगाई दर 5.25 फीसदी से संशोधित होकर 5.53 फीसदी हो गई है.

खाने-पीने की चीजों की कीमतों में उछाल आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार खाने-पीने की चीजों की कीमतों में मार्च में 3.12 फीसदी की तेज बढ़ोतरी हुई जबकि फरवरी में इसमें 2.69 फीसदी की बढ़त हुई थी. इसकी प्रमुख वजह सब्जियों के दाम में उछाल है. सब्जियों की महंगाई दर मार्च में 5.70 फीसदी रही. फलों के मामले में मुद्रास्फीति 7.62 फीसदी रही. वहीं अंडा, मांस और मछली की महंगाई दर 3.12 फीसदी रही.

  • मार्च में मैन्युफैक्चर्ड गुड्स की महंगाई में कुछ गिरावट आई है. मार्च में इसकी महंगाई 2.99 फीसदी रही है जो इससे पिछले महीने फरवरी में 3.66 फीसदी रही थी.
  • महीने दर महीने आधार पर मार्च में प्राइमरी आर्टिकल्स की महंगाई दर भी घटी है. महीने दर महीने आधार पर मार्च में प्राइमरी आर्टिकल्स की महंगाई दर 4.63 फीसदी रही है जो फरवरी में 5 फीसदी रही थी.
  • महीने दर महीने आधार पर मार्च में कोर महंगाई दर घटकर 2.1 फीसदी रही है जो फरवरी में 2.4 फीसदी रही थी.
  • पेट्रोलियम प्रोडेक्ट्स की महंगाई भी मार्च के महीने में घटकर 18.6 फीसदी रही जो फरवरी में 21.02 फीसदी थी.

पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के अनुसार खुदरा मुद्रास्फीति मार्च में बढ़कर 5 महीने के उच्च स्तर 3.81 फीसदी पर पहुंच गयी. रिजर्व बैंक खुदरा मुद्रास्फीति के आधार पर ही मौद्रिक नीति या क्रेडिट पॉलिसी तय करता है. वहीं आरबीआई ने 2017-18 के पहले 6 महीनों में रिटेल महंगाई दर 4.5 फीसदी और दूसरी छमाही में 5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है.

अप्रैल की क्रेडिट पॉलिसी में रिजर्व बैंक ने महंगाई के उपर जाने का जोखिम का हवाला देते हुए रेपो रेट को 6.25 फीसदी पर बरकरार रखा था. हालांकि आरबीआई ने रिवर्स रेपो 0.25 फीसदी कम करके 6 फीसदी कर दिया था. ये लगातार तीसरी क्रेडिट पॉलिसी थी जिसमें रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था.

आईआईपी में दिखी थी गिरावट फरवरी में आईआईपी ग्रोथ की रफ्तार घटकर -1.2 फीसदी रही जबकि जनवरी के दौरान देश का इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन 2.7 फीसदी रहा था.

साल दर साल के आधार पर अप्रैल 2016 और फरवरी 2017 के दौरान आईआईपी ग्रोथ 2.6 फीसदी से घटकर 0.4 फीसदी रही है. महीने दर महीने के आधार पर फरवरी में माइनिंग सेक्टर की ग्रोथ 5.3 फीसदी से घटकर 3.3 फीसदी रही. वहीं फरवरी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ 2.3 फीसदी से घटकर -2 फीसदी हो गई. पॉवर सेक्टर की ग्रोथ 3.9 फीसदी से घटकर मात्र 0.3 फीसदी रह गई.

महंगाई से जुड़ी कुछ और खबरें यहां पढ़ें

देश में खुदरा महंगाई दर बढ़ी, लेकिन उत्तर प्रदेश में घटी दोहरा झटकाः औद्योगिक उत्पादन घटकर -1.2% हुआ, मार्च में महंगाई बढ़कर 3.81% आधी रात को महंगाई का करंट: पेट्रोल 1.39 पैसे और डीजल 1.04 पैसे प्रति लीटर महंगा थोक महंगाई दर में जबरदस्त इजाफा, फरवरी में 6.55% रही महंगाई दर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपको सोन पापड़ी मिली? दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे लाखों के iPhone
आपको सोन पापड़ी मिली? दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे लाखों के iPhone
धनतेरस-दिवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं
धनतेरस-दिवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं
दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget