एक्सप्लोरर

WPI Inflation Data: खुदरा के बाद थोक महंगाई दर में आई गिरावट, नवंबर में 1.89 फीसदी रही होलसेल इंफ्लेशन, आलू-अंडे हुए महंगे

Food Inflation Data: नवंबर महीने में भले ही होलसेल महंगाई दर में कमी आई हो. लेकिन आलू और अंडों के महंगाई में बढ़ोतरी देखी गई है.

India Inflation Data: खुदरा महंगाई दर के बाद नवंबर महीने में थोक आधारित महंगाई दर में भी गिरावट आई है. नवंबर 2024 में थोक महंगाई दर घटकर तीन महीने के निचले लेवल 1.89 फीसदी रही है जो अक्टूबर 2024 में 2.36 फीसदी रही थी. बीते साल नवंबर 2023 में थोक आधारित महंगाई दर 0.39 फीसदी रही थी. 

खाद्य महंगाई दर में आई कमी 

वाणिज्य मंत्रालय ने थोक मूल्य आधारित महंगाई दर का आंकड़ा जारी किया है. इस डेटा के मुताबिक नवंबर महीने में होलसेल महंगाई दर घटकर 1.89 फीसदी पर आ गई है. खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी की रफ्तार के धीमे पड़ने के चलते होलसेल महंगाई दर में गिरावट आई है. खाद्य महंगाई दर नवंबर महीने में 8.92 फीसदी रही है जो कि अक्टूबर 2024 में 11.6 फीसदी रही थी. सब्जियों की कीमतों की महंगाई दर 28.57 फीसदी के दर से बढ़ी है जो कि अक्टूबर में 63 फीसदी के दर से बढ़ी थी. अनाज की कीमत नवंबर महीने में 7.81 फीसदी के दर से बढ़ी है जो अक्टूबर में 7.9 फीसदी के दर से बढ़ी थी. 

आलू और अंडे की महंगाई ने किया परेशान  

नवंबर महीने में आलू की महंगाई दर 82.79 फीसदी रही है जो अक्टूबर में 78.73 फीसदी के दर से बढ़ी थी. प्याज की महंगाई दर नवंबर में घटकर 2.85 फीसदी पर आ गई है जो अक्टूबर में 39.25 फीसदी रही थी. अंडे, मीट और मछली की महंगाई नवंबर में 3.16 फीसदी के दर से बढ़ी है जो अक्टूबर में -0.52 फीसदी के दर से बढ़ी थी. फलों की महंगाई दर में कमी आई है. नवंबर में ये 8.41 फीसदी रही है जो कि अक्टूबर में 13.55 फीसदी रही थी.  

खुदरा महंगाई दर में भी आई कमी 

पिछले हफ्ते खुदरा महंगाई दर के आंकड़े घोषित हुए थे. नवंबर में खुदरा महंगाई दर घटकर 5.48 फीसदी पर आ गई है जो अक्टूबर में 6.21 फीसदी रही थी. खाद्य महंगाई दर में भी कमी आई है. बेहतर खरीफ फसलों के उत्पादन और बाजार में साग-सब्जियों की आवक के बढ़ने के चलते महंगाई में कमी आ रही है. 

ये भी पढ़ें 

Modi Stocks: मोदी स्टॉक्स ने दिखाई गजब की तेजी, 3.61 गुना बढ़ गया इन कंपनियों का वैल्यू, 63749 करोड़ मिला डिविडेंड भी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget