एक्सप्लोरर

थोक महंगाई दर 5 महीने के निचले स्तर पर आई, मई में घटकर 2.17%

नई दिल्लीः आज थोक महंगाई दर में भी गिरावट आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर मिली है. मई में डब्ल्यूपीआई यानि थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर 5 महीने के निचले स्तर पर आई है. मई में डब्ल्यूपीआई 2.17 फीसदी रही है जबकि वहीं अप्रैल में थोक महंगाई दर 3.85 फीसदी रही थी. इस तरह मई में थोक महंगाई दर में महीने दर महीने आधार पर करीब 1.5 फीसदी से ज्यादा की कमी होना बड़ी राहत की खबर है.

1406201702_HC_WPIndex_and_Inflation_300px

मई महीने में थोक महंगाई दर दिसंबर 2016 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर रही है. दिसंबर 2016 में थोक महंगाई की दर 2.10 फीसदी रही थी. वहीं एक साल पहले मई में यह शून्य से नीचे 0.9 फीसदी पर रही थी. वहीं रिटेल महंगाई यानी खुदरा मुद्रास्फीति भी मई में कई सालों के निम्न स्तर 2.18 फीसदी पर आ चुकी है.

बेस इयर में हो चुका है बदलाव थोक मूल्य सूचकांक के ये आंकड़े 2011-12 बेस इयर पर आधारित हैं. इन आंकड़ों को पिछले महीने ही नये बेस इयर के मुताबिक किया गया है. इससे पहले बेस इयर 2004-05 था. अर्थव्यवस्था की स्थिति को अधिक बेहतर तरीके से सामने रखने के लिये बेस इयर में बदलाव किया जाता है.

रिटेल महंगाई के बाद थोक महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत में खाद्य उत्पादों का बड़ा हाथ है. खाने-पीने की चीजों की थोक महंगाई दर अगस्त 2015 के बाद पहली बार निगेटिव रही है. महीने दर महीने आधार पर मई में कोर डब्ल्यूपीआई 2 फीसदी के मुकाबले 2.1 फीसदी रही है.

सेगमेंटवार देखें थोक महंगाई दर के आंकड़ें

  • मई में प्राइमरी ऑर्टिकल्स की थोक महंगाई दर -1.79 फीसदी रही है जो अप्रैल में 1.82 फीसदी रही थी.
  • मई में मैन्यूफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर घटकर 2.55 फीसदी रही है जो अप्रैल में 2.66 फीसदी पर आई थी.
  • मई महीने में नान-फूड ऑर्टिकल्स की थोक महंगाई दर अप्रैल के -0.16 फीसदी के मुकाबले -0.91 फीसदी रही है जबकि
  • मई में बिजली, ईंधन की थोक महंगाई दर गिरकर 11.69 फीसदी रही है जो अप्रैल के 18.5 फीसदी से काफी कम है.
  1406201701_HC_WPIndex_and_Inflation_600px खाने-पीने की चीजों की थोक महंगाई दर भी घटी
  • मई में खाने-पीने की चीजों की थोक महंगाई दर घटकर -2.27 फीसदी रही है जो अप्रैल में 1.16 फीसदी पर आई थी.
  • सब्जियों की थोक महंगाई दर मई में घटकर -18.51 फीसदी रही है जो अप्रैल में -7.79 फीसदी रही थी.
  • मई में चीनी की थोक महंगाई दर 12.83 फीसदी रही है जो अप्रैल में 13.22 फीसदी रही थी.
  • मई में आलू के दाम 44.36 फीसदी और प्याज के दाम 12.86 फीसदी घट गये हैं.
  • मई में अनाज कीमतों में 4.15 फीसदी इजाफा रहा है जो कि एक साल पहले मई में 6.67 फीसदी पर थी. प्रोटीन रिच
  • दालें मई में सस्ती रही और इनके दाम 19.73 फीसदी तक घटे हैं.
  • मई में अंडा, मीट और मछली के दाम में पिछले साल के मई के मुकाबले 1.02 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

गौरतलब है कि आरबीआई नीतिगत दरों को तय करने में महंगाई के आंकड़ों को हमेशा ध्यान रखता है और इस बार थोक और रिटेल दोनों महंगाई दरों में अच्छी गिरावट से आरबीआई के ऊपर ब्याज दरें घटाने का दबाव आएगा. माना जा सकता है कि कर्ज की नीतिगत दरों में इस बार कमी हो सकती है और ऐसा हुआ तो आपके लिए सस्ते कर्ज की खबर आ सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैक्स फ्री कमाई, फिर भी भरें ITR; जानें किन 10 परिस्थितियों में टैक्स रिटर्न कानूनी रूप से जरूरी
टैक्स फ्री कमाई, फिर भी भरें ITR; जानें किन 10 परिस्थितियों में टैक्स रिटर्न कानूनी रूप से जरूरी
PF News: पीएफ अकाउंट के 5 फायदे, जो बनाएंगे आपका भविष्य, मिलेगा बेहतर रिटर्न
PF अकाउंट के 5 फायदे, जो बनाएंगे आपका भविष्य, मिलेगा बेहतर रिटर्न
गोल्ड ज्वेलरी नहीं खरीद रहे लोग, 15% गिरी खरीदारी, कारण क्या-क्या हैं?
गोल्ड ज्वेलरी नहीं खरीद रहे लोग, 15% गिरी खरीदारी, कारण क्या-क्या हैं?
RBI का बड़ा फैसला: 1 अक्टूबर से बदलने जा रहा है FD का नियम, बैंकों की मनमानी पर रोक
1 अक्टूबर से बदलने जा रहा है FD का नियम, बैंकों की मनमानी पर रोक

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget