एक्सप्लोरर

जाते-जाते बेहिसाब कमाई करा गया साल 2025... अंबानी से लेकर अडानी, बिड़ला सबकी बढ़ी खूब दौलत

India's Top billionaires: भारत की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में लगभग 30 परसेंट की बढ़ोतरी हुई, जो 2020 के बाद से कंपनी के शेयरों का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा. 

India's Top billionaires: साल 2025 का आज आखिरी दिन है और इसी के साथ एक नए साल व नए सफर की शुरुआत होगी. हालांकि, अगर पीछे मुड़कर देखे तो इस साल न केवल सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल आया, बल्कि देश के अरबपतियों की भी बेहिसाब कमाई हुई. हालांकि, इस दौरान दूसरों के नेटवर्थ में गिरावट भी आई.

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, इस साल रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सबसे ज्यादा पैसे कमाए. साल 2025 में उनकी नेटवर्थ में 16.50 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ. इसका कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का दमदार प्रदर्शन रहा. मार्केट वैल्यू के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में लगभग 30 परसेंट की बढ़ोतरी हुई, जो 2020 के बाद से कंपनी के शेयरों का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा. 

दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं कौन? 

अंबानी के ठीक पीछे दुनिया की सबसे बड़ी स्टील उत्पादक कंपनी आर्सेलर मित्तल के सीईओ और चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल हैं. 2025 में उनका नेट वर्थ लगभग 12 बिलियन डॉलर बढ़ा, जिससे उनकी कुल दौलत लगभग 31 बिलियन हो गई. मित्तल अभी दुनिया के 70वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. उनके नेटवर्थ में यह बढ़ोतरी तब हुई जब ग्लोबल स्टील मार्केट में सुधार हुआ और बड़े मेटल प्रोड्यूसर्स में निवेशकों की दिलचस्पी वापस लौटी.

इसके बाद भारती एंटरप्राइजेज के फाउंडर सुनील मित्तल का नाम रहा. 2025 में उनकी नेट वर्थ लगभग 6 बिलियन डॉलर बढ़कर 29 बिलियन डॉलर हो गई. साल के दौरान भारती एयरटेल के शेयरों में लगभग 31 परसेंट का उछाल आया. कारोबारी साल 2025 की दूसरी तिमाही में उनकी टेलीकॉम कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 89 परसेंट चढ़कर 6,792 करोड़ रुपये हो गया. 

गौतम अडानी सहित इन कारोबारियों को भी फायदा 

इस दौरान गौतम अडानी को भी फायदा पहुंचा. लगभग 5.9 बिलियन डॉलर की उछाल के साथ उनकी नेट वर्थ बढ़कर लगभग 84 बिलियन डॉलर हो गई. इसी के साथ अडानी मुकेश अंबानी के बाद दूसरे सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं. इनके अलावा, कुमार मंगलम बिड़ला की संपत्ति में साल 2025 में लगभग 4 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई. अब उनकी कुल संपत्ति लगभग 22 बिलियन  डॉलर की है.

नेट वर्थ के मामले में उदय कोटक भी पीछे नहीं हैं. उन्होंने 2025 में अपनी संपत्ति में 2 बिलियन डॉलर से ज्यादा जोड़े, जिससे उनकी नेट वर्थ बढ़कर लगभग 16 बिलियन डॉलर हो गई. इससे वह टॉप-10 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. 

लिस्ट में ऑटोमोबाइल दिग्गज कंपनी आयशर मोटर्स के फाउंडर विक्रम लाल,  वाडिया ग्रुप के नुस्ली वाडिया, इंडिगो के को-फाउंडर राहुल भाटिया, टॉरेंट ग्रुप के चेयरमैन समीर मेहता की भी साल 2025 में अच्छी खासी कमाई हुई.

ये भी पढ़ें:

आज ही है बस आखिरी मौका, फटाफट बिना देर किए निपटाए ये काम; नहीं तो अब सीधे आएगा नोटिस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट, जानिए 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड खरीदने के लिए आज कितना करना होगा खर्च...
सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट, जानिए 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड खरीदने के लिए आज कितना करना होगा खर्च...
Stock Market 13 March: शेयर मार्केट में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 645 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसली
शेयर मार्केट में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 645 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसली
बाप रे... रिटर्न के मामले में यह शेयर निकला मल्टीबैगर, 1 लाख के बन गए 1 करोड़; निवेशकों की हुई मौज
बाप रे... रिटर्न के मामले में यह शेयर निकला मल्टीबैगर, 1 लाख के बन गए 1 करोड़; निवेशकों की हुई मौज
Stocks to Watch: कर लें अपनी तैयारी पूरी, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल; जानिए इसकी वजह...
कर लें अपनी तैयारी पूरी, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल; जानिए इसकी वजह...
Advertisement

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking | PM Modi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
Benefits Of Drinking Water: चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
Embed widget