एक्सप्लोरर

Mutual fund : क्या है म्यूचुअल फंड टॉप-अप जो बढ़ा सकता है आपके रिटर्न को कई गुना

Mutual fund : म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए लोग निवेश करना अधिक पसंद कर रहे हैं. म्यूचुअल फंड टॉप-अप हर महीने SIP में किए गए निवेश को बढ़ाता है और इस वजह से रिटर्न भी बढ़ जाता है.

Mutual fund: अगर आप म्युचुअल फंड (Mutual fund Top-up) में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको म्यूचुअल फंड टॉप-अप (Mutual fund Top-up) के बारे जरूर पता होना चाहिए. म्यूचुअल फंड टॉप-अप आपके रिटर्न को कई गुना बढ़ा सकता है. आज हम इसके बारे में ही आपको बताएंगे.

म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए लोग निवेश करना अधिक पसंद कर रहे हैं. म्यूचुअल फंड टॉप-अप हर महीने एसआईपी में किए गए निवेश को बढ़ाता है और इस वजह से रिटर्न भी बढ़ जाता है. इसकी मदद से आप किसी लॉन्ग टर्म एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में एक खास रकम निवेश कर लंबे समय में कंपाउंडिंग की वजह से बड़ी राशि तैयार कर सकते हैं.

टॉप-अप इस तरह बढ़ा देता है रिटर्न 
इस पूरी प्रक्रिया को एक उदाहरण से समझा जा सकता है. अगर आप 20 साल तक हर महीने 20 हजार रुपये एसआईपी के जरिए निवेश कर रहे हैं और आपको 11 प्रतिशत रिटर्न मिलता है तो 20 वर्ष के बाद आपको 1.75 करोड़ रुपये मिलेंगे. इसका मतलब है कि इन 20 वर्षों में आपने 48 लाख रुपये लगाए और आपको 1.75 करोड़ रुपये मिलते हैं.

मान लीजिए इस बीच आपकी आय बढ़ जाती है और आप 10% अधिक निवेश करते हैं. हर महीने 10 % अतिरिक्त निवेश करने पर आप कुल 93.60 लाख रुपये का निवेश 20 वर्षों में करते हैं और आपको मिलते हैं 2.82 करोड़ रुपये. यानी सिर्फ 10 % टॉप-अप करने पर आपको कहीं अधिक राशि मिल जाती है.

टॉप-अप ऑप्शन जरूर लें
एसआईपी जब भी लें तो टॉप-अप का ऑप्शन लेने में ही समझदारी है. लगभग सभी एसआईपी के साथ टॉप-अप प्लान जुड़ा होता है. इस बात का ध्यान रखें कि टॉप-अप एसआईपी चुनने के बाद आप इसमें बदलाव नहीं कर सकते है. लेकिन बदलाव करना ही तो आपको मौजूदा एसआईपी को खत्म करके टॉप-अप के साथ नया एसआईपी कराना होगा. 

(यहां ABP News द्वारा किसी भी फंड में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है. यहां दी गई जानकारी का सिर्फ़ सूचित करने का उद्देश्य है. म्यूचुअल फंड निवेश बाज़ार जोखिम के अधीन हैं, योजना संबंधी सभी दस्तावेज़ों को सावधानी से पढ़ें. योजनाओं की NAV, ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव सहित सिक्योरिटी बाज़ार को प्रभावित करने वाले कारकों व शक्तियों के आधार पर ऊपर-नीचे हो सकती है. किसी म्यूचुअल फंड का पूर्व प्रदर्शन, आवश्यक रूप से योजनाओं के भविष्य के प्रदर्शन का परिचायक नहीं हो सकता है. म्यूचुअल फंड, किन्हीं भी योजनाओं के अंतर्गत किसी लाभांश की गारंटी या आश्वासन नहीं देता है और वह वितरण योग्य अधिशेष की उपलब्धता और पर्याप्तता से विषयित है. निवेशकों से सावधानी के साथ विवरण पत्रिका (प्रॉस्पेक्टस) की समीक्षा करने और विशिष्ट विधिक, कर तथा योजना में निवेश/प्रतिभागिता के वित्तीय निहितार्थ के बारे में विशेषज्ञ पेशेवर सलाह को हासिल करने का अनुरोध है.)

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'
50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'
रातों रात 'मल्टी-बिलियनेयर' बन बैठा शख्स, अकाउंट में आए 3500 करोड़
रातों रात 'मल्टी-बिलियनेयर' बन बैठा शख्स, अकाउंट में आए 3500 करोड़

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget