एक्सप्लोरर

Waiver Of Premium: यूलिप खरीदते समय जरूर लें ‘वेवर ऑफ प्रीमियम’ राइडर, सुनिश्चित होगा डबल फायदा!

What Is a Waiver of Premium Rider?: लंबी अवधि के वित्तीय लक्ष्यों को पाने के लिए यूलिप एक महत्वपूर्ण फाइनेंशियल प्रोडक्ट है. इसे खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है...

लंबी अवधि के अपने वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए निवेशक कई तरह के उत्पाद जैसे इक्विटी, फिक्सड इनकम के स्त्रोत, टर्म प्लान और साथ ही यूलिप (यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान) आदि में निवेश करते हैं. ये प्रोडक्ट लॉन्ग टर्म के लक्ष्यों जैसे रिटायरमेंट, उच्च शिक्षा और घर खरीदना आदि को ध्यान में रखकर खरीदे जाते हैं, इसलिए ये काफी महत्वपूर्ण हो जाते हैं.

हालांकि, मृत्यु जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मामले में कुछ पॉलिसीधारक या उनकी पॉलिसी का नॉमिनी व्यक्ति अपनी पॉलिसी की निरंतरता खो सकते हैं. इस प्रकार की परेशानी को दूर करने के लिए पॉलिसी खरीदते समय ‘वेवर ऑफ प्रीमियम’ राइडर को अपनी पॉलिसी में जरूर शामिल करना चाहिए.

यूलिप में वेवर ऑफ प्रीमियम क्या है?

यह एक महत्वपूर्ण राइडर है, जिसे इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ खरीदना इसलिए आवश्यक है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पॉलिसीधारक की मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में प्रीमियम का भुगतान न करने पर पॉलिसी समाप्त न हो जाए. दूसरे शब्दों में, एक साधारण यूलिप प्लान पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद समाप्त हो सकती है, लेकिन अगर पॉलिसीधारक यूलिप प्लान के साथ वेवर ऑफ प्रीमियम राइडर का विकल्प भी शामिल करते हैं तो पॉलिसी अपनी पूरी अवधि तक जारी रहेगी.

‘वेवर ऑफ प्रीमियम’ क्यों है जरूरी?

इस राइडर को खरीदने का एक प्रमुख कारण वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी को सक्रिय रखना है. यह एक प्रकार का अतिरिक्त कवर प्रदान करता है क्योंकि यह पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद प्रीमियम का भुगतान ने होने पर भी पॉलिसी को सक्रिय रखता है. इस तरह निवेश और बीमा लाभ दोनों को सुरक्षित रखता है.  वेवर ऑफ प्रीमियम को यूलिप खरीदते समय जोड़ना महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे बाद में शामिल नहीं किया जा सकता है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

पॉलिसीबाजार डॉट कॉम के हेड ऑफ इन्वेस्टमेंट्स विवेक जैन कहते हैं- यूलिप में वेवर ऑफ प्रीमियम का विकल्प एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यह सुविधा विकलांगता, गंभीर बीमारी या पॉलिसीधारक की मृत्यु जैसी अप्रत्याशित परिस्थितियों के दौरान लाभ प्रदान करती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि इंश्योरेंस कंपनी प्रीमियम का भुगतान जारी रखती है.

इस तरह मिलता है यूलिप से डबल लाभ

कई निवेशकों का मानना है कि किसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना की स्थिति में मासिक पारिवारिक खर्चों को चलाने के लिए एक करोड़ का टर्म कवर चुनना पर्याप्त है. हालांकि, जीवन के अन्य लक्ष्य, जैसे कि परिवार के लिए घर खरीदना, बच्चों की उच्च शिक्षा और शादी में होने वाला खर्च, या बुजुर्ग माता-पिता के लिए एकमुश्त राशि प्रदान करना... इन सब में मासिक खर्चों से अधिक पैसों की जरूरत पड़ सकती है. ऐसी स्थिति में, वेवर ऑफ प्रीमियम के साथ एक यूलिप इन सभी लक्ष्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यह टर्म कवरेज के माध्यम से परिवार की तत्काल जरूरतों को पूरा करने और भविष्य के महत्वपूर्ण वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए दोहरा लाभ सुनिश्चित करता है.

ये भी पढ़ें: आईटीआर भरने से पहले अभी कर लें टैक्स सेविंग की तैयारी, इस फॉर्म से मिलेगी गुणा-गणित में मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget