एक्सप्लोरर

निवेश करने से पहले डेट फंड के बारे में जान लें, कैसे कर सकते हैं इनका बेहतर इस्तेमाल

डेट फंड की कुछ स्कीमें छोटी अवधि वाली सिक्योरिटी में निवेश करती हैं तो कुछ लंबी अवधि के बॉन्ड में पैसा लगाती हैं.

डेट फंड ऐसे म्यूचुअल फंड हैं, जो फिक्स्ड इन्कम सिक्योरिटीज जैसे, गर्वनमेंट सिक्योरीटीज, कॉरपोरेट बॉन्ड, सर्टिफिकेट ऑफ डिपोजिट वगैरह में निवेश करते हैं. डेट फंड निवेशकों के लिए ज्यादा सुरक्षित निवेश इंस्ट्रूमेंट्स माने जाते हैं. डेट फंड की कुछ स्कीमें छोटी अवधि वाली सिक्योरिटी में निवेश करती हैं तो कुछ लंबी अवधि के बॉन्ड में पैसा लगाती हैं. हालांकि इनमें रिस्क लेवल भी अलग-अलग होता है.

डेट फंड में निवेश से पहले निवेशकों को अपने  जोखिम लेने की क्षमता का आकलन कर लेना चाहिए. अगर आपमें जोखिम लेने की क्षमता नहीं है तो शॉर्ट डेट स्कीमों में निवेश बेहतर होता है. इनमें लिक्विड फंड, अल्ट्रा शॉर्ट ड्यूरेशन फंड आदि शामिल है. अगर आप डिफॉल्ट रिस्क से बचना चाहते हैं तो आपको क्रेडिट रिस्क फंडों से बचना चाहिए. आइए देखते हैं कि डेट फंड  कितने तरह के होते हैं और इनमें निवेश आपके लिए कितना कारगर हो सकता है.

लिक्विड फंड

लिक्विड फंड काफी कम अवधि के मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करते हैं. ये लिक्विडिटी के हिसाब से काफी अच्छा माने जाते हैं. इन फंडों से पैसा निकालने के लिए आवेदन करने के एक दिन के भीतर आपके पास पैसा आ जाता है.

ओवरनाइट फंड

ऐसे फंड एक दिन में मेच्योर होने वाली सिक्योरिटीज में पैसा लगाते हैं. डेट फंडों में ओवरनाइट फंड को सबसे सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि इनकी अवधि सबसे कम होती है. इन स्कीमों में ब्याज दर.या किसी सिक्योरिटी के डिफॉल्ट का फर्क नहीं पड़ता.

लो ड्यूरेशन फंड

ये स्कीमें छह महीनों से लेकर एक साल में मैच्योर होने वाली डेट और मनी मार्केट सिक्योरिटीज में पैसा लगाती हैं.

अल्ट्रा शॉर्ट ड्यूरेशन फंड

अल्ट्रा शॉर्ट ड्यूरेशन फंड तीन से छह महीनों में मैच्योर होने वाले फिक्स्ड-इनकम इंस्ट्रूमेंट्स में पैसा लगाते हैं. लिक्विडिटी और रिटर्न के मामले में अल्ट्रा शॉर्ट ड्यूरेशन फंड लिक्विड फंड जैसा ही काम करते हैं.

कॉरपोरेट बॉन्ड फंड

जैसा कि नाम से ही जाहिर है इन स्कीमों के तहत कंपनियों के बॉन्ड में पैसे लगाए जाते हैंं. हालांकि अपने फोर्टफोलियो का कम से कम 80 फीसदी सबसे ज्यादा रेटिंग वाले कॉरपोरेट बॉन्ड में निवेश करना जरूरी  है.

गिल्ट फंड

ये फंड सरकारी सिक्योरिटीज में निवेश करती हैं. इन स्कीमों के लिए अपने एसेट का कम से कम 80 फीसदी सरकारी सिक्योरिटीज में निवेश करना जरूरी है. इनके अलावा भी डेट फंड्स की कई कैटेगरी होती हैं. इनमें अपने निवेश लक्ष्य और जोखिम लेने की अपनी क्षमता के मुताबिक करना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget