एक्सप्लोरर

IPO Update: Western Carriers ने सेबी के पास जमा कराए ड्राफ्ट पेपर्स, 500 करोड़ का आईपीओ लाने की योजना

Western Carriers IPO: आईपीओ में पैसे लगाने वालों के लिए कमाई का एक और मौका है. लॉजिस्टिक्स कंपनी वेस्टर्न कैरियर्स ने आईपीओ के लिए सेबी के पास डीआरएचपी फाइल किया है.

Western Carriers IPO: देश की बड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनी वेस्टर्न कैरियर्स (Western Carriers) जल्द ही अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (Initial Public Offering) लेकर आने वाली है. कंपनी ने इसके लिए बाजार नियामक सिक्योरिटी एक्सचेंज एंड बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हियरिंग प्रॉस्पेक्टस फाइल कर दिया है. इस इश्यू के जरिए कंपनी फ्रेश शेयर के साथ ही ऑफर फॉर सेल से कंपनी के प्रमोटर्स और शेयरधारकों के शेयर भी बचेगी. इस आईपीओ से जुटाए गए पैसों से कंपनी अपने कर्ज को चुकाएगी और कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए इस्तेमाल करेगी.

जानिए इस आईपीओ के डिटेल्स

वैस्टर्न कैरियर्स इस आईपीओ के जरिए कुल 500 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करेगी. वहीं इसके अलावा कुल 93.3 लाख शेयर कंपनी के प्रमोटर बचेंगे. इस कंपनी में राजेंद्र सेठिया का हिस्सा 99.99 फीसदी है. ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी ने शेयर के इश्यू प्राइस को अभी तक तय नहीं किया है.

जुटाए गए पैसों का क्या करेगी कंपनी-

इस पब्लिक इश्यू से जुटाए गए 500 करोड़ रुपये से कंपनी अपने कर्ज का निपटारा करेगी.  इसमें से 186 करोड़ रुपये कंपनी अपने कैपिटल एक्सपेंडिचर के रूप में खर्च करेगी. कुल 500 में से 200 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज का निपटारा करने के लिए किया जाएगा. ध्यान देने वाली बात ये है कि मार्च 2023 तक कंपनी के ऊपर कुल 260.81 करोड़ रुपये का कर्ज था. ऐसे में आईपीओ से जुटाई गई कुल रकम का मुख्य हिस्सा कर्ज को चुकाने के लिए होगा. कैपिटल वर्किंग के लिए इस्तेमाल होने वाली राशि में से कंपनी कमर्शियल गाड़ी और स्पेशलाइज्ड कंटेनर खरीदेगी. इसके साथ शिपिंग कंटेनर और रीट स्टेकर्स को भी कंपनी द्वारा खरीदा जाएगा.

Western Carriers के बारे में जानें-

वेस्टर्न कैरियर्स का पूरे देश में काम करती है और इसके देशभर में 50 से अधिक ब्रांच ऑफिस है. इसके साथ ही कुल 23 राज्यों में जोनल ऑफिस भी मौजूद है. देश में कुल 10 राज्यों में कंपनी के वेयरहाउस भी मौजूद है. यह कंपनी लॉजिस्टिक में वेयरहाउसिंग, ऑर्डर उठाना और शिपिंग पैकेजे की सर्विस प्रदान करती है. यह कई बड़ी कंपनियों जैसे टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट, कोका कोला इंडिया, गुजरात हैवी कैपिटल्स आदि जैसे कई दिग्गज कंपनियां वेस्टर्न कैरियर्स की क्लाइंट हैं.

कंपनी से साल 2021 में 44.53 करोड़ रुपये का लाभ प्राप्त किया है. वहीं वित्त वर्ष 2022 में 1,470.88 करोड़ रुपये की कमाई और 61.13 करोड़ रुपये का प्रॉफिट प्राप्त किया है. वहीं 2022-23 में अप्रैल से दिसंबर के बीच कंपनी की कमाई 1,206.90 करोड़ और 55.09 करोड़ शुद्ध प्रॉफिट रहा है.

ये भी पढ़ें-

IAS और IPS की नौकरी छोड़कर ये लोग बने एंटरप्रेन्योर, आज बड़े-बड़े बिजनेस के मालिक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरी दुनिया में चीनी का अकाल, बढ़ेंगे दाम, 6.28 मिलियन टन की हुई कमी
पूरी दुनिया में चीनी का अकाल, बढ़ेंगे दाम, 6.28 मिलियन टन की हुई कमी
दीवाली बाद 27% महंगी होगी होटल-फ्लाइट बुकिंग, क्रिसमस और न्यू ईयर पर मचेगी लूट
दीवाली बाद 27% महंगी होगी होटल-फ्लाइट बुकिंग, क्रिसमस और न्यू ईयर पर मचेगी लूट
8th Pay Commission: 14% से छलांग लगाकर 140% तक कैसे पहुंचेगी सैलरी?
8th Pay Commission: 14% से छलांग लगाकर 140% तक कैसे पहुंचेगी सैलरी?
इंडियन लड़के ने बनाई 'जादुई चम्मच', US Shark Tank में की 3.3 करोड़ की डील
इंडियन लड़के ने बनाई 'जादुई चम्मच', US Shark Tank में की 3.3 करोड़ की डील

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget