एक्सप्लोरर

US Banking Crisis: अमेरिकी बैंकों की मदद करेंगे वारेन बफेट? बाइडेन की टीम से कई बार हुई बातचीत

America Banks Crisis: अमेरिका में बैंकों पर संकट को लेकर उद्योगपति वारेन बफेट ने बाइडेन के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं. बैंकों की सहायता को लेकर वारेन बफेट का इतिहास रहा है. 

America Banks Crisis: अमेरिका में बैंकिंग संकट को रोकने और इसके उपाय तलाशने के लिए दुनिया में फेमस अरबपति वारेन बफेट ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की टीम से संपर्क किया है. ब्लूमबर्ग समाचार एजेंसी द्वारा बफेट और बिडेन प्रशासन के बीच आउटरीच की सूचना दी गई है. 

वारेन बफेट सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank), सिग्नेचर बैंक (Signature Bank) और सिल्वेरगेट कैपिटल कॉर्प  (Silvergate Capital Corp) के संकट को रोकने के लिए खास कदम उठा सकते हैं. उम्मीद की जा रही है कि वारेन बफेट बैंकिंग सेक्टर में निवेश कर रहे हैं, लेकिन अभी इसपर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. 

बाइडेन की टीम से कई बार हुई बातचीत 

बाइडेन की टीम और बफेट के बीच पिछले एक हफ्ते में कई बार बातचीत हुई है. हालां​कि इसमें क्या-क्या बातें हुई हैं. इसकी जानकारी शेयर नहीं की गई है, क्योंकि इस जानकारी को प्राइवेट रखा गया है. उम्मीद है कि बफेट बैंकिंग सेक्टर में कुछ बड़ा निवेश कर सकते हैं. 

संकट से उबारने का रहा है इतिहास 

ये पहली बार नहीं है जब बैंकों की सहायता करने के लिए वारेन बफेट आगे आए हैं. इससे पहले भी बैंकिंग सेक्टर में निवेश और संकट में सहायता करने का बफेट का इतिहास रहा है. बैंक ऑफ अमेरिका कॉर्प की 2011 में बफेट ने सहायता की थी. इसके बाद लेहमैन ब्रदर्स होल्डिंग्स इंक के पतन के बाद बैंक को सहारा देने के लिए बफेट ने 2008 में गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक को 5 बिलियन डॉलर ​दिए थे. 

ग्राहकों के पैसों पर नहीं होगा असर 

अमेरिकी प्रशासन की ओर से पिछले सप्ताह के दौरान ग्राहकों से कहा था कि बैंकिंग संकट का असर उनके जमा राशि पर नहीं पड़ेगा. अमेरिकी सरकार ने कहा था कि इन बैंकों में जमा पैसों को निकाला जा सकता है. जब लोगों को इसकी जरूरत होगी, वे पैसे निकाल सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

एलन मस्क ने अपने बेटे X AE A-XII के साथ शेयर की तस्वीरें, लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज के लिए LPG का नया रेट आया सामने, CNG-PNG की भी चेक कर लें कीमत
आज के लिए LPG का नया रेट आया सामने, CNG-PNG की भी चेक कर लें कीमत
Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
GST Council Meeting Highlights: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget