एक्सप्लोरर

Vodafone Idea Share Update: 30 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा वोडाफोन आईडिया, 4 महीने में 450 फीसदी का रिटर्न, जानें क्यों

Vodafone Idea Share: 30 महीने के उच्चतम स्तर वोडाफोन आईडिया का शेयर ट्रेड कर रहा है. 4 महीने में शेयर ने निवेशकों को अपने निचले स्तरों से 450 फीसदी का रिटर्न दे चुका है.

Vodafone Idea Share Update: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भी वोडाफोन आईडिया के शेयर में  10 फीसदी उछाल देखा गया और 15.85 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था. हालांकि बाजार में कमजोरी का खामियाजा शेयर को भुगतना पड़ा और बाजार बंद होने के समय वोडाफोन आईडिया 3.81 फीसदी तेजी तेजी के साथ 15 रुपये पर बंद हुआ.

4 महीने में 450 फीसदी का रिटर्न

लेकिन बीते 30 महीनों में वोडाफोन आईडिया के शेयर का ये सबसे उच्चतम स्तर है. आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 11 ट्रेडिंग सेशन में वोडाफोन आईडिया के शेयर में 50 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है. तो बीते चार महीने में कंपनी ने अपने निवेशकों को 450 फीसदी का रिटर्न दिया है. अगस्त महीने में वोडाफोन आईडिया ने 4.55 रुपये के न्यूत्तम स्तर तक जा लुढ़का था, जब कुमार मंगलम बिरला ने वोडाफोन आईडिया के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था.  

बेलआउट पैकेज, टैरिफ बढ़ने का असर

लेकिन एक के बाद वोडाफोन आईडिया के लिये खुशखबरी आती रही जिससे शेयर में तेजी देखने को मिली है. पहले सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों खासतौर से वोडाफोन आईडिया को सकंट से उभारने के लिये वेलआउट पैकेज का ऐलान किया. इसके बाद 25 नवंबर से वोडाफोन आईडिया ने प्रीपेड मोबाइल टैरिफ में 20 से 25 फीसदी का इजाफा कर दिया. अब दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को दिये गये बेलआउट पैकेज के तहत उनका बैंक गारंटी वापस कर दिया है जो उन्हें स्पेक्ट्रम चार्जेज और लाइसेंस फीस के बदले में गिरबी रखना पड़ता था. जिससे कोई कंपनी इन चार्जेज का भुगतान ना कर पाये तो दूरसंचार विभाग इन बैंक गारंटी को भूना सके.

बैंक गारंटी वापस 

 इन बैंक गारंटी के बदले में टेलीकॉम कंपनियों को बैंकों को मोटा ब्याज देना पड़ता था. दूरसंचार विभाग ने 9200 करोड़ रुपये का बैंक गारंटी तीनों टेलीकॉम कंपनियों लौटा दिया है. जिसमें भारती एयकटेल को 4,000 करोड़ रुपये, रिलांय जियो को 2700 करोड़ रुपये और वोडाफोन आईडिया को 2500 करोड़ रुपये. लेकिन बैंक गारंटी वापस करने का सबसे बड़ा फायदा वोडाफोन आईडियो को होने वाला है क्योंकि इससे कंपनी पर बैंक के कर्ज के बोझ कम हो सकेगा. इन कदमों को वोडाफोन आईडिया को फायदा मिलने की उम्मीद है और कंपनी को वित्तीय सकंट से बाहर निकालने में मदद मिलेगी. 

टैक्स विवाद सुलझाने के लिये आवेदन

कंपनी के सबसे बड़ी राहत है कि वोडाफोन आईडिया की पैरेंट कंपनी वोडाफोन ग्रुप ने सरकार से 20,000 करोड़ रुपये का restrospective tax का विवाद सुलझाने के लिये आवेदन दे दिया है. जानकारों का मानना है कि इसका फायदा वोडाफोन आईडिया को मिल सकता है. 

यह भी पढ़ें:
EPFO: 22.55 करोड़ नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, खाते में क्रेडिट हो गया ब्याज का पैसा, जल्दी से चेक कर लें बैलेंस

 

Stock Market: बाजार में बड़ी गिरावट, Sensex 949 टूटा, Nifty 17000 के नीचे फिसलकर बंद, बैंकिग, IT में बिकवाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget