एक्सप्लोरर

Explained: अब नहीं कर पाएंगे सस्ती कॉल, वोडा-आइडिया, एयरटेल और Jio ने बढ़ाई दरें

Airtel, Vodafone, Idea और Reliance Jio ने मोबाइल टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी की है. जानिए कॉल करना कितना महंगा हो गया अब...

नई दिल्ली: मोबाइल कंपनियां अब ग्राहकों की जेबों पर अतिरिक्त बोझ डालने वाली हैं. मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ने से इसका असर सीधा आम लोगों पर पड़ेगा. भारत में करीब 120 करोड़ लोग मोबाइल इस्तेमाल करते हैं. इसमें करीब 70 फीसदी लोगों के पास प्रीपेड मोबाइल सेवा है. देश में केवल चार बड़ी मोबाइल सेवा कंपनियां हैं. इनके नाम वोडाफोन, आइडिया, एयरटेल और जियो है. अब ये सभी कंपनियां दाम बढ़ाने वाली है.

रिलायंस जियो ने मोबाइल सेवाओं की दरें छह दिसंबर से 40 प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह उपभोक्ता-प्रथम के अपने सिद्धांतों पर टिकी हुई है. कंपनी ने दावा किया है कि वह इस कारण शुल्क 40 प्रतिशत तक बढ़ाने के साथ 300 प्रतिशत तक अधिक फायदे भी देगी. वहीं वोडाफोन, आइडिया और एयरटेल घाटे में है और इसी कारण ये कंपनियां सेवा दर बढ़ाएगी.

बढ़ा हुआ रेट क्या होगा

Jio

जियो के 28 दिन वाले प्लान के लिए पहले 149 रुपये लगते थे लेकिन अब इसी प्लान के लिए ग्राहकों को 198 रुपये देना होगा. इसी तरीके से 84 दिनों के लिए जियो का प्लान पहले 399 का आता था लेकिन अब 448 रुपये में ये प्लान आएगा. वहीं 365 दिनों के प्लान के लिए जियो 1699 रुपये लेता है और इस प्लान में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

एयरटेल

एयरटेल का 28 दिनों वाला प्लान अभी 129 रुपये में आता था जो बढ़कर 148 हो गया है. 84 दिन के प्लान के लिए कंपनी पहले 448 रुपये लेती थी अब 598 रुपये लेगी. वहीं पूरे साल का अगर आप एयरटेल का प्लान अब तक लेते थे तो आपको 1699 रुपये देना होता था लेकिन अब आपको 2398 रुपये इसी प्लान के लिए देना होगा.

वोडाफोन वोडाफोन ने भी अपने सभी प्लान महंगे कर दिए हैं. अब तक आपको वोडाफोन के 28 दिनों के प्लान के लिए 179 रुपये देना होता था लेकिन अब इसी प्लान के लिए आपको 299 रुपये देना होगा. वहीं 84 दिन के प्लान के लिए आपको पहले 569 रुपये देने होते थे जो अब बढ़कर 699 हो गया है. वोडाफोन के साल भर के प्लान के लिए पहले आपको 1699 देने पड़ते थे वो अब आपको 2399 रुपये देने पड़ेंगे.

कंपनियां क्यों बढ़ा रही है दाम

टेलीकॉम कंपनियों के एक साथ दाम बढ़ाने को लेकर अब सबसे बड़ा सवाल है कि इन कंपनियों के घाटे का नुकसान देश की जनता क्यों भरे? इन बातों पर सरकार की चुप्पी क्यों है. TRAI इस मामले में दखल क्यों नहीं दे रही है.

दरअसल टेलीकॉम कंपनियों ने सितंबर तिमाही में सरकार को भारी घाटा दिखाया है. वोडा-आइडिया ने 50,921 करोड़ रुपये का घाटा दिखाया है. वहीं, एयरटेल ने 23,079 करोड़ रुपये का घाटा दिखाया है. वहीं जियो ने 990 करोड़ का मुनाफा दिखाया है.

बता दें कि इससे पहले जब भी टेलीकॉम कंपनियों के बीच प्राइस वॉर होती थी तो सेवा दर कम करने की होड़ सभी कंपनियों में लगी रहती थी. साल 1999 में जबसे नई टेलिकॉम पॉलिसी आई है तबसे लेकर आज तक यह पहला मौका है जब 30 से 35 प्रतिशत तक का टैरिफ प्राइज बढ़ाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget